आदेश मैडिकल कॉलेज ने मनाया विश्व अस्थमा दिवस

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

अंबाला : विश्व अस्थमा दिवस के मौके पर मोहड़ी स्थित आदेश मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी विषय सभी के लिए इनहेल्ड उपचार सुलभ बनाएं रहा। कार्यक्रम में अनुभवी चिकित्सकों ने अस्थमा के खतरों, इलाज में देरी और इनहेलर तक सीमित पहुँच पर चिंता व्यक्त की। रैस्पिरेटरी मैडिसिन के विभागाध्यक्ष डा. नितिन टांगरी ने कहा कि इनहेल्ड कॉर्टिकोस्टेरॉयड अस्थमा कंट्रोल की कुंजी हैं। लेकिन अफसोस, कई मरीज़ इन तक पहुँच नहीं बना पाते जिसका कारण जानकारी की कमी है या कीमत आड़े आती है। प्रिंसीपल डा.एन.एस. लांबा ने अपील की कि अस्थमा का सही इलाज और जागरूकता ही इसकी असली दवा है। मरीज नियमित डॉक्टर से संपर्क रखें और तयशुदा दवा लेते रहें। निदेशक डा. गुणतास सिंह गिल ने नीति-निर्माताओं से गुहार लगाई कि इनहेलर की कीमतें कम होनी चाहिए ताकि कोई भी मरीज इलाज से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ दवा नही बल्कि जीने की सांस है। डा. गुणतास सिंह गिल के नेतृत्व में सभी ने संकल्प लिया कि अस्थमा को लेकर जागरूकता, शिक्षा और नीतिगत सहयोग के जरिये समाज में बदलाव लाने के लिए वे लगातार काम करते रहेंगे।
अस्थमा रोगियों से से बातचीत करते डा. नितिन टांगरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिकायत दुःख का और अहोभाव सुख का साधन है : औलिया

Wed May 7 , 2025
शिकायत दुःख का और अहोभाव सुख का साधन है : औलिया वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र : श्री दुर्गा देवी मन्दिर, पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरु धाम हिमाचल के जोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने शिव शक्ति आश्रम कसौली के महंत राघवेंद्र दास और मां अन्नपूर्णा और गोपाल […]

You May Like

advertisement