दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा सात दिवसीय श्री राम कथा का किया गया भव्य आयोजन

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा सात दिवसीय श्री राम कथा का किया गया भव्य आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 9 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा जंजघर,संजौली,शिमला में सात दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन चल रहा। कथा प्रारम्भ में लितेश कुमार,खुशबिंदर कुमार और अश्वनी कुमार ने पूजन किया। कथा वाचन करते हुए श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री सौम्या भारती जी ने कहा कि भगवान राम का जीवन चुनौतियों से भरा हुआ था, चाहे वह 14 साल का वनवास हो,भार्या सीता का राक्षस रावण द्वारा अपहरण हो, या फिर अपने राजकीय दायित्वों को निभाते हुए भावनात्मक व नैतिक दुविधाओं का सामना करना हो। परंतु समस्त चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए भी उनका
संयम अतुलनीय रहा। त्रेता युग में दर्शाए गए उनके आदर्श, नैतिक मूल्य व सिद्धांत वर्तमान काल में भी अत्यधिक महत्व रखते हैं।
कथा में साध्वी सौम्या भारती जी ने शबरी प्रसंग सुनाकर भगतों को भाव विभोर कर दिया। साध्वी बहनों के द्वारा “मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आयेंगे” भजन को गाया गया जिस पर सभी श्रद्धालु झूम उठे।
शिमला विधायक हरीश जनारथा, बलजीत ठाकुर,पार्षद अंकुश वर्मा, पार्षद कमलेश मेहता और गोपाल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
साध्वी जी ने समझाया कि केवल आध्यात्मिक रूप से रूपांतरित व्यक्ति ही सुंदर समाज व विश्व शांति के मार्ग को प्रशस्त करने की क्षमता रखते हैं और केवल समय के पूर्ण सतगुरु ही ब्रह्मज्ञान में दीक्षित कर हमें शांतिपूर्ण जीवन जीने की वास्तविक कला सिखा सकते हैं।
कथा का विश्राम मंगल आरती से हुआ जिसमें व्यापार मण्डल संजौली प्रधान अश्वनी सूद,सचिव सतीश सूद,वाइस चेयरमैन हिमुडा यशवन्त छाजटा,नरेश चौहान, संजय खन्ना, सरबजीत सिंह,
आदि ने हिस्सा लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਮਹਾ ਮੁਹਿਮ ਰਾਜਪਾਲ ਅਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਭਾਰਤੀ ਰੈਡ ਕ੍ਰਾਸ ਸੋਸਾਇਟੀ ਪੰਜਾਬ ਜੀ ਦੀ ਹਦਾਇਤ ਅਨੁਸਾਰ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਦੀਪ ਸ਼ਿਖਾ ਸ਼ਰਮਾ ਆਈ ਏ ਐਸ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਿਲਾ ਰੈਡ ਕਰਾਸ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਖੂਨ ਦਾਨ ਕੈਂਪ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਆਯੋਜਨ

Sat May 10 , 2025
ਮਹਾ ਮੁਹਿਮ ਰਾਜਪਾਲ ਅਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਭਾਰਤੀ ਰੈਡ ਕ੍ਰਾਸ ਸੋਸਾਇਟੀ ਪੰਜਾਬ ਜੀ ਦੀ ਹਦਾਇਤ ਅਨੁਸਾਰ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਦੀਪ ਸ਼ਿਖਾ ਸ਼ਰਮਾ ਆਈ ਏ ਐਸ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਿਲਾ ਰੈਡ ਕਰਾਸ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਖੂਨ ਦਾਨ ਕੈਂਪ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਆਯੋਜਨ (ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜਪੁਰ 09 ਮਈ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਮਹਾ […]

You May Like

Breaking News

advertisement