युवाओं ने सीखे कौशल एवं उद्यमिता के गुर

युवाओं ने सीखे कौशल एवं उद्यमिता के गुर

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन एवं प्रमाणन विभाग द्वारा किया गया ग्रामीण युवाओं के लिए कार्यशाला का आयोजन।

पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन एवं प्रमाणन विभाग द्वारा अखिल भारतीय ग्रामीण उत्थान समिति के सदस्यों के लिए युवा कौशल और विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कार्यशाला में 50 से भी अधिक युवाओं को कौशल विकास एवं उद्यमिता के प्रति प्रेरित किया गया। विभाग की संयुक्त निदेशक शिखा गुप्ता ने कहा कि युवाओं में अत्यंत अधिक क्षमताएं होती हैं, लेकिन उन्हें अपनी क्षमताओं का दोहन करने के लिए कौशल के आधार की आवश्यकता है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का मूल्यांकन एवं प्रमाणन विभाग युवाओं को कौशल प्रदान कर उन्हें उद्यमिता के लिए प्रेरित करने को प्रतिबद्ध है। इस कार्यशाला में शिक्षाशास्त्र एवं क्षमता निर्माण विभाग के अधिष्ठाता प्रोफेसर ऋषिपाल ने युवाओं से शिक्षा और कौशल के माध्यम से प्रगति का सफ़र तय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे ज़रूरी है। डॉ. समर्थ, डॉ. योगेश वर्मा और डॉ. शिव कुमार ने इन युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकसित करने और उसे उद्यमिता के लिए सदुपयोग करने के गुर सिखाए। संस्था की ओर से गोपाल बाजिया ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के अधिकारियों का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर मूल्यांकन एवं प्रमाणन विभाग के बिज़नेस डेवलपमेंट हेड दीपक दूहन एवं हिना ने युवाओं को अलग-अलग योजनाओं के बारे में अवगत करवाया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अस्थमा: कारण ,लक्षण और निदान : डॉ अनेजा

Sun May 11 , 2025
अस्थमा: कारण ,लक्षण और निदान : डॉ अनेजा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र : अस्थमा फेफड़ों में होने वाली गंभीर बीमारी है, जो लगभग सभी उम्र के लोगों के लिए खतरा बन सकती है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हैल्थ सेंटर के एसएमओ डॉ. आशीष अनेजा ने बताया कि अस्थमा में रोगियों को […]

You May Like

Breaking News

advertisement