कुरुक्षेत्र में आप्रेशन सिंदूर के तहत आज निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा : सुभाष सुधा

कुरुक्षेत्र में आप्रेशन सिंदूर के तहत आज निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा : सुभाष सुधा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र 15 मई : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि आप्रेशन सिंदूर की सफलता को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र में 16 मई को लगभग 9 बजे तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह तिरंगा यात्रा थीम पार्क के सामने सैनी समाज धर्मशाला से शुरू होगी और शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने के उपरांत रेलवे रोड छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब के पास सम्पन्न होगी।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि हमारे सैनिकों ने राष्ट्र को जख्म देने वालों को कड़ा सबक सिखाया है। उन्होंने भारत माता की आन-बान और सम्मान के प्रतीक राष्ट्र ध्वज तिरंगे को झुकने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा भारत माता के गौरव का उत्सव है। यह राष्ट्र के आत्मसम्मान और शौर्य का उत्सव है। यह हमारी राष्ट्रीय चेतना, एकता और स्वाभिमान की अभिव्यक्ति है। यह उन रणबांकुरों को समर्पित है, जिन्होंने दुश्मन को उसकी भाषा में जवाब दिया। यह हमें हर क्षण देशभक्ति की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे बहादुर सैनिकों ने जिस साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया, वह केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय गरिमा का प्रतीक बन गया है। प्रधानमंत्री का यह स्पष्ट संदेश पूरी दुनिया ने सुना कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा। यही नए भारत का आत्मविश्वास है और विकसित भारत की पहचान है। यह ऑपरेशन भारत की सैन्य रणनीति, प्रधानमंत्री के नेतृत्व की कुशलता और सैनिकों के शौर्य का अद्वितीय उदाहरण है। इसमें आतंकवादियों के कई अड्डों को नेस्तनाबूद किया गया। पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत की संप्रभुता पर हमला करने की कीमत बहुत बड़ी होती है। जब बात देश की सुरक्षा की आती है, तो भारत कोई समझौता नहीं करता। ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने युद्ध की परिभाषा ही बदल दी।
उन्होंने कहा कि जिस दिन ऑपरेशन सिन्दूर शुरू किया गया उस दिन सीता नवमी थी और मंगलवार का दिन भी। नवमी के दिन नौ ठिकानों पर हमला किया। पहलगाम में बहन-बेटियों के सिंदूर उजाड़े गये थे, इसलिए इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखा गया और सीता नवमी व मंगलवार का दिन ही था जिस दिन यह हमला किया गया। इस ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग सिंदूर को अपना सौभाग्य मानने वाली आर्मी की महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने की है। इस आप्रेशन सिंदूर के सैनिकों की वीरता को सलाम करने के लिए ही तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीद बलबीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मोहित बने ब्लॉक टॉपर

Sat May 17 , 2025
शहीद बलबीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मोहित बने ब्लॉक टॉपर। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र, 15 मई : शहीद बलबीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माईलाबाद के प्राचार्य भीमसेन ने बताया कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,नई दिल्ली द्वारा कल कक्षा दसवीं एवं कक्षा बारहवीं […]

You May Like

advertisement