भारत जोड़ो यात्रा के बाद महत्वपूर्ण अभियान की हुई घोषणा

भारत जोड़ो यात्रा के बाद महत्वपूर्ण अभियान की हुई घोषणा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : चौपाला रोड स्थित रोटरी भवन में संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए एक सभा हुई जिसमें पूर्व प्रदेश सचिव जिला बरेली कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा, महानगर कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह के साथ-साथ बदायूं जिला कोऑर्डिनेटर पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ,बदायूं महानगर कोऑर्डिनेटर प्रेम प्रकाश अग्रवाल, शाहजहांपुर कोऑर्डिनेटर इलियास अंसारी, पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण कांत शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की संचालन निवर्तमान जिला महासचिव राजन उपाध्याय ने किया । उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद एवं कार्यक्रम समापन की घोषणा पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पांडे ने की । उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा ने कहा की 100 दिनों का संगठन सर्जन अभियान हाई कमान की ओर से जारी किया गया है जिसके माध्यम से प्रत्येक ब्लॉक और तहसील में कांग्रेस पार्टी की सभाएं की जाएगी और इसी अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा ।
महानगर कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में वार्ड कमेटी के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियां बताई जाएगी और इसी अभियान के माध्यम से हमारी आगामी विधानसभा चुनावो की तैयारी भी शुरू हो जाएगी ।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन सर्जन अभियान संगठन की मजबूती की एक महत्वपूर्ण कड़ी है किसी कड़ी के माध्यम से संगठन को गति दी जाएगी माननीय राहुल गांधी जी कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान की घोषणा हुई है जिसको हम पूरी ईमानदारी के साथ चलाएंगे ।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा की महानगर के प्रत्येक वार्ड में संगठन खड़ा किया जा रहा है उसी के माध्यम से हम इस पूरे अभियान को पूरे महानगर क्षेत्र में कई जोन में बाट कर चलाएंगे और प्रत्येक दिन अलग-अलग वार्डों में छोटी-छोटी सभाएं की जाएगी पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने कहा कि संगठन सर्जन अभियान जिला और शहर अध्यक्षों की परीक्षा भी है उनको यह साबित भी करना है कि वह पूरी ईमानदारी के साथ अपना कार्य कर रहे हैं इस अभियान के ऊपर हाई कमान की पूरी नजर लगातार बनी रहेगी । इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा ,निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व मीरगंज विधानसभा प्रत्याशी इलियास अंसारी, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉक्टर मेहंदी हसन ,राजन उपाध्याय, जिया उर रहमान, रमेश चंद श्रीवास्तव, पंकज उपाध्याय ,मोबिन अंसारी एडवोकेट ,तबरेज खान, मनोज शर्मा, अर्चना शर्मा, नजमी खान जोया, पार्षद जहीरूद्दीन मुन्ना, अकरम खान, सैयद सफदर अली ,धीरज दीक्षित , शाकिर सकलानी, सतीश सैनी, राम भरोसे लाल मौसम, महेंद्र पाल गंगवार, विकास रस्तोगी, तीरथ मधुकर, सतीश चंद्र, विनोद कुमार, प्रवीण मिश्रा, डॉक्टर सरताज हुसैन, रवि मार्टिन, योगेश जायसवाल, रियाजुल प्रधान, युसूफ नन्हे, अखिलेश अग्रवाल, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, सुरेश दिवाकर, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, आबिद हुसैन अंसारी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित है ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सैकड़ों गरीब महिलाओं को साड़ी और हजारों लोगों को किया भोजन वितरित

Fri May 23 , 2025
सैकड़ों गरीब महिलाओं को साड़ी और हजारों लोगों को किया भोजन वितरित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब द्वारा रुचि मलिक की पुण्य स्मृति में गुरुवार को जनकपुरी में सड़क के किनारे टैंट लगाकर हजारों लोगों को भोजन वितरित किया और सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी बांटी […]

You May Like

Breaking News

advertisement