स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार तथा दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार

स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार तथा दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एएनए रोड से स्मैक तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उसके पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद की है।उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक बीती देर रात दरोगा पंकज कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिली की दो युवक एएनए रोड से हाईवे की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्मैक लेकर बेचने के लिए खड़ा है। इस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दबिश दी गई तो एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर युवक से 10 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम इमरान निवासी नई वस्ती वार्ड 10 कस्बा फतेहगंज पश्चिमी बरेली बताया।पुलिस ने दोपहर के बाद आरोपी इमरान को जेल भेज दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री शिरड़ी साईं एवं खाटू श्याम सर्ब देव मंदिर में बाबा श्याम का बैंगलोर व कलकत्ता से फूल मंगवाकर किया दिव्य अद्भुत अलौकिक श्रृंगार

Sat May 24 , 2025
श्री शिरड़ी साईं एवं खाटू श्याम सर्ब देव मंदिर में बाबा श्याम का बैंगलोर व कलकत्ता से फूल मंगवाकर किया दिव्य अद्भुत अलौकिक श्रृंगार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री शिरडी साई खाटूश्याम सर्बदेब मंदिर श्यामगंज बरेली मे आज ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष की अपरा-एकादशी 23 मई 2025 शुक्रवार को […]

You May Like

advertisement