उत्तराखंड कांग्रेस में जारी घमासान पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बड़ी साजिश की आशंका जताई

उत्तराखंड कांग्रेस में जारी घमासान पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बड़ी साजिश की आशंका जताई,
सागर मलिक

उत्तराखंड कांग्रेस में जारी घमासान पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बड़ी साज़िश की आशंका जताई है। करन माहरा के मुताबिक संगठन स्तर पर लगातार काम हो रहा है, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी समेत तमाम मुद्दों पर गंभीरता से अध्ययन किया जा रहा है और बहुत जल्द इसका असर भी दिखेगा। करन माहरा ने कहा कि पार्टी अपने स्तर पर ट्रेनिंग प्रोग्राम चला रही है जो संगठन की मजबूती और बीजेपी से मुकाबले का आधार बनेंगे। माहरा ने कहा कि ये सब पूरे राज्य में कांग्रेस को ताकत देने के लिए किया जा रहा है शायद यही बात कुछ लोगों को हजम नहीं है रही है।

इसीलिए पार्टी के अंदर फूट डालने की साज़िश रची जा रही है। माहरा ने नाम लिए बिना कहा कि जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं वो सभी चेहरे जरूर बेनकाब होंगे। करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस अपना काम कर रही और जो लोग कांग्रेस की मजबूती से परेशान हैं वही कुछ ऐसा खुरापात कर रहे हैं जिससे कांग्रेस को भटकाया जा सके। करन माहरा ने कहा कि पार्टी अपनी विचारधारा से चल रही है और आगे भी लगातार काम करती रहेगी।

पीसीसी चीफ करन माहरा ने मयूख महर के बयानों पर कोई कमेंट करने से इनकार कर दिया। माहरा ने कहा कि जो नेता खुद को कांग्रेस से अलग बता रहा है या खुले मंच से कह रहा हो कि मैं कांग्रेस में नहीं हूं तो उसके बयानों पर कोई भी प्रतिक्रिया देने का कोई मतलब नहीं है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव के सान्निध्य व डॉ. इन्दु बंसल की अध्यक्षता में पटौदी जिला इकाई का हुआ गठन

Mon May 26 , 2025
महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव के सान्निध्य व डॉ. इन्दु बंसल की अध्यक्षता में पटौदी जिला इकाई का हुआ गठन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 वरिष्ठ पत्रकार नरेश शर्मा बने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की पटौदी इकाई के जिलाध्यक्ष। पटौदी, 26 मई : […]

You May Like

advertisement