श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी फिरोजपुर द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गटी राजो के में किया गया वृक्षारोपण

श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी फिरोजपुर द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गटी राजो के में किया गया वृक्षारोपण

(पंजाब) फिरोजपुर 28 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

जगद्गुरु शंकराचार्य एवं बालाजी महाराज की कृपा से श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी फिरोजपुर द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गट्टी राजो के में वृक्षारोपण किया गया। यह वृक्षारोपण बरसाती अमावस के दिन किया गया जिसमें विभिन्न-विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार वृक्षों के साथ ही वट वृक्ष,पीपल एवं नीम के वृक्ष भी गांव गट्टी राजो के गुरुद्वारा परिसर में लगवाए गए।यह वृक्ष सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गट्टी राजो के, में अध्यापकों एवं गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथि के निरीक्षण में लगवाए गए। पंजाब सह-प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि वातावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए उनके द्वारा पहले ही हजारों वृक्ष लगाए जा चुके हैं एवं भविष्य में भी इस प्रकार के प्रयास जारी रहेंगे। आदित्य वाहिनी के फिरोजपुर छावनी के प्रधान विशाल गुप्ता द्वारा बताया गया कि उनका उद्देश्य सिर्फ वृक्षारोपण करना ही नहीं कल की उनकी संभाल करना भी है। यह प्रकृति का दिया हुआ वह अद्भुत एवं अतुलनीय उपहार है जो हमें प्रकृति कई गुणा बढ़ाकर हमें वापसी लौटाती है और इन वृक्षों की संभल की जिम्मेदारी स्कूल के अध्यापकों द्वारा भी ली गई।इस शुभ अवसर पर साथ ही ब्राह्मण सभा फिरोजपुर के प्रधान डॉक्टर उमेश शर्मा,रिटायर्ड एक्सईएन सतपाल खुराना,इंजीनियर रमन गोयल,स्कूल इंचार्ज तजिन्द्र सिंह,प्रितपाल सिंह, मनदीप सिंह,अरुण कुमार,किसान बचाओ मोर्चा के महासचिव गोमा सिंह,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के ग्रंथि मलकीत सिंह एवं एन.सी.सी. यूनिट के विद्यार्थियों द्वारा सहयोग किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योग महोत्सव पर पंचकूला में कुरुक्षेत्र जिला से 12 कर्मठ कार्यकर्ता सम्मानित

Thu May 29 , 2025
योग महोत्सव पर पंचकूला में कुरुक्षेत्र जिला से 12 कर्मठ कार्यकर्ता सम्मानित हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र 28 मई : हरियाणा योग आयोग द्वारा आयोजित योग महोत्सव में सूर्य नमस्कार अभियान 2025 में जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुरुक्षेत्र के 12 कर्मठ […]

You May Like

advertisement