ट्रेन से कटकर GRP में तैनात हेड कॉन्स्टेबल की हुई मौत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना सुभाषनगर बरेली क्षेत्र स्थित जंक्शन सिग्नल से 50 मीटर दूर थाना सुभाषनगर के सामने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन रनोवर(ट्रेन व्यक्ति के ऊपर गुजर जाने) की सूचना ट्रेन ड्राइवर द्वारा दी गई। मौके पर पहुंचकर जानकारी हुई कि मृतक HC विनीत कुमार PNO 112302694 वर्तमान तैनाती GRP बरेली जंक्शन है। घटना के समय आरक्षी ट्रेन ड्यूटी में था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मौका मुआयना किया गया है, मृतक वर्दी पहनें हुए, पिस्टल लगी हुई है। तथा जेब में मोबाइल व पर्स एवं बगल में बैग मिला है।
मृतक का परिवार हाथरस पुलिस लाइन में रहता है। सूचित कर दिया गया है।मूल रुप से जनपद फर्रुखाबाद का रहने वाला है,
बॉडी को PM हेतु भेजा जा रहा है। सरकारी पिस्टल मय राउंड, पर्स, मोबाइल, टेबलेट,बैग सभी सामान सुरक्षित दाखिल किया जा रहा है। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा 73 वीं बरेली जोन बरेली अन्तर जनपदीय (महिला एवं पुरुष) हाॅकी प्रतियोगिता किया शुभारम्भ

Wed Jun 4 , 2025
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा 73 वीं बरेली जोन बरेली अन्तर जनपदीय (महिला एवं पुरुष) हाॅकी प्रतियोगिता किया शुभारम्भ दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा 73 वीं बरेली जोन बरेली अन्तर जनपदीय (महिला एवं पुरुष) हॉकी प्रतियोगिता- 2025 का शुभारम्भ किया गया । तथा इस […]

You May Like

advertisement