उत्तराखंड: भाजपा नेत्री की करतूत से हर कोई हैरान, अपनी ही बेटी का अपने प्रेमी से दुष्कर्म कराया

उत्तराखंड: भाजपा नेत्री की करतूत से हर कोई हैरान, अपनी ही बेटी का अपने प्रेमी से दुष्कर्म कराया,
सागर मलिक

भाजपा महिला मोर्चा की एक पूर्व पदाधिकारी और उसके प्रेमी की घिनौनी हरकत का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि महिला नेत्री ने अपने प्रेमी व उसके दोस्त से नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कराया। कई बार उससे दरिंदगी हुई।

13 वर्षीय नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म कराने के मामले में फंसी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी शुरू से ही चर्चाओं में रही है। मगर अब उसकी इस करतूत ने सभी को हैरान करके रख दिया है। जिस वक्त पीड़िता ने पुलिस के सामने दिए बयानों में दरिंदगी की कहानी बयां तो पुलिस अफसर भी हैरत में पड़ गए।

आखिर एक मां अपनी ही बेटी के साथ ऐसा कैसे करवा सकती है। पीड़िता ने बयानों में ये तक बताया है कि कार में जब उससे दरिंदगी हुई तो वह रोते हुए चिल्लाती रही, मगर मां ने उसे यह कहकर चुप कर दिया कि यह सामान्य बात है। ये सब तो करना ही पड़ेगा। पुलिस की जांच में ये भी बात सामने आई है कि महिला नाबालिग बेटी को गलत रास्ते पर धकेलने की कोशिश में थी।

भाजपा में कुछ साल पहले एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर शामिल हुई महिला शुरुआत से ही चर्चाओं में रही है। पहले छात्र राजनीति में जुड़ी रही और फिर भाजपा से जुड़ गई। कुछ ही सालों के अंदर महिला मोर्चा में अहम पद पर आसीन हो गई। फरवरी 2023 में उसे एक महत्वपूर्ण पद की भी जिम्मेदारी दे दी गई।

पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि कई गलत कार्यों की शिकायतों के चलते उसे अगस्त 2024 में पद से मुक्त कर दिया गया था। अभी भी वह लगातार पार्टी में सक्रिय थी और मंचों पर भाषण देने में भी भूमिका निभा रही थी। मंचों पर बेटियों की सुरक्षा और उन्हें आगे बढ़ाने के तमाम भाषण देने वाली नेत्री खुद ही बेटी के यौन उत्पीड़न में फंस गई।

दोस्तों के साथ कार में लेकर गई
पुलिस के अनुसार पीड़िता से पूछताछ और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया करीब पांच घंटे तक चली। इन पांच घंटों के दौरान सिलसिलेवार बच्ची ने अपने साथ हुई दरिंदगी की बात बताई। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात ये रही कि जनवरी में रात के समय मां उसे घुमाने के बहाने अपने दोस्तों के साथ कार में लेकर गई। जहां पहुंचते ही उसने कार में पीछे की तरफ उसे दोनों दोस्तों को सौंप दिया। बच्ची रोती-बिलखती रही और उसने मां के सामने भी ऐसा न करने की गुहार की। मगर मां ने साफ कह दिया कि ये सब करना ही पड़ेगा।

लग्जरी गाड़ियों में घूमता देखकर पार्टी कार्यकर्ता भी थे हैरान

कुछ ही समय में अच्छे पद पार्टी में मिलने और फिर इसके बाद लग्जरी गाड़ियां महिला के पास आ गईं। उसे लग्जरी गाड़ियों में घूमते देख खुद पार्टी के कार्यकर्ता भी हैरान थे। अब सामूहिक दुष्कर्म में फंसने के बाद महिला के बारे में तरह-तरह की चर्चाएं चल रहीं हैं

बेटी को ले गई थी, बीच-बीच में पिता के पास आती थी

पुलिस की मानें तो महिला नेत्री पति से कुछ महीनों पहले झगड़ा करने के बाद बेटी को अपने साथ ले गई थी। बेटे को पति के पास ही छोड़ दिया था। बेटी को साथ ले जाने की मंशा से पति भी बेखबर था। बीच-बीच में बेटी मां के पास पिता से मिलने के लिए आ जाती थी। काफी समय से वह बेटी को आने नहीं दे रही थी। कई दिन पहले किसी तरह बच्ची पिता के पास आ गई। तब बच्ची की स्थिति देखकर पिता ने उससे पूछ उसने तो पूरी कहानी बयां कर दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गंगा दशहरा स्नान: हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Thu Jun 5 , 2025
गंगा दशहरा स्नान: हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी,सागर मलिक गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी स्नान पर्व के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। बुधवार की रात 12 बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। पांच, छह, […]

You May Like

advertisement