विश्व पर्यावरण दिवस पर चेयरमैन ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में विश्व पर्यावरण दिवस पर चेयरमैन इमराना बेगम ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने की दिलाई शपथ। जानकारी के अनुसार गतदिवस गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम एवं अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने नगर पंचायत कार्यालय में सभी सफाई कर्मचारियों एवं नगर पंचायत स्टाफ और कस्बे के लोगों को पर्यावरण बचाने एवं पॉलिथीन उपयोग न करने की शपथ दिलाई। तथा पर्यावरण बचाने के लिए एक वृक्ष मां के नाम लगाने का संदेश दिया। तथा वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। वृक्षों के बगैर जीवन अधूरा है। क्योंकि वर्षों से ही हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है।तथा कहा कि यदि हमने प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को नहीं समझा तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। तथा सभी लोग से अपील की है आप लोग पीपल, नीम, जामुन, बरगद, पाकड़ अमरूद, गुलमोहर, गुलाब आदि तरीके के पौधों का रोपण करें। नगर पंचायत में शपथ समारोह के बाद चेयरमैन इमराना बेगम और अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने जानकी देवी इंटर कॉलेज में जाकर चेयरमैन इमराना बेगम और अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने कई प्रकार के पौधे रोपण किये। इस मौके पर चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, सभासद शराफत हुसैन, सभासद डॉक्टर मोइन उद्दीन, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, जगत सिंह उर्फ सनी, दिनेश सिंह, सुरेश सिंह, रमन कुमार, जगदीश प्रसाद शर्मा, गौरव श्रीवास्तव, कुमार, फईम अली, बिट्टी, जुबैर, विशाल आदि लोग मौजूद रहे । तथा सभी लोगों ने वृक्षारोपण करने में सहयोग किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

"गो ग्रीन ग्रुप" द्वारा एक पार्क में कालोनी के निवासियों के सहयोग से किया गया वृक्षारोपण

Fri Jun 6 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण को समर्पित “गो ग्रीन ग्रुप” द्वारा सुरेश शर्मा नगर स्थित एक पार्क में कॉलोनी के पर्यावरण प्रेमी निवासियों के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के बाद स्थानीय निवासियों को उन पेड़ों के रखरखाव संबंधी जानकारी एवं पर्यावरण […]

You May Like

Breaking News

advertisement