अमृतवेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों की ओर से घर-घर में सत्संग/भजन कीर्तन बिल्कुल निष्काम होगा

अमृतवेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों की ओर से घर-घर में सत्संग/भजन कीर्तन बिल्कुल निष्काम होगा l

(पंजाब)फिरोजपुर 08 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

महासचिव राजेश सचदेवा, अध्यक्ष व संस्थापक सचिन नारंग, लोकेश तलवाड़ ने घोषणा की कि अब घऱ घऱ में अमृतवेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों की ओर से सत्संग बिलकुल निष्काम होगा, साउंड व ढोलक का शुल्क भी अमृत वेला संस्था परिवार से न लेकर स्वयं देगी। अध्यक्ष सचिन नारंग ने कहा कि सनातन धर्म का प्रचार प्रसार ही अमृतवेला प्रभात सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य है। अमृत वेला के हर सदस्य के मांगलिक दिवस पर सुबह अमृत वेले संस्था सदस्य सत्संग करेंगे। सचिन नारंग ने सभी सदस्यों को अपील की कि सभी सदस्य अपने घरों में जन्मदिन और विवाह की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सुबह अमृत वेले प्रभात फैरी कीर्तन/सत्संग जरूर करवाएं।

      इस अवसर पर गतिंदर कमल, प्रदीप चानना, विप्पन उप्पल, मनोज गखड़, प्रवेश कुमार,महंत शिवराम दास, संजीव हांडा, गुलशन चावला, निर्मलजीत अरोड़ा, महिला मण्डल अध्यक्ष सुनीता कटारिया, गीता बबुता, पूजा हांडा, अरुणा तलवाड और अधिक संख्या में सदस्यों बच्चों ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिट इंडिया के अंतर्गत फिरोजपुर मंडल में साइकिल रैली का किया गया आयोजन

Sun Jun 8 , 2025
” फिट इंडिया के अंतर्गत फिरोजपुर मंडल में साइकिल रैली का किया गया आयोजन (पंजाब) फिरोजपुर 08 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= फिरोजपुर मंडल में फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू की अगुआई […]

You May Like

advertisement