फिट इंडिया के अंतर्गत फिरोजपुर मंडल में साइकिल रैली का किया गया आयोजन

” फिट इंडिया के अंतर्गत फिरोजपुर मंडल में साइकिल रैली का किया गया आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 08 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

फिरोजपुर मंडल में फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू की अगुआई में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी, मंडल खेल अधिकारी श्री राहुल देव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता श्री भूपेंद्र तथा मंडल के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस साइकलिंग रैली का आयोजन मंडल कार्यालय से मुक्तसर रोड तक किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य ‘फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़’ संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। प्रतिभागियों ने सुबह की ताजगी भरी हवा में साइकिल चलाते हुए ‘स्वस्थ शरीर, स्वस्थ भारत’ का संदेश दिया। इसके माध्यम से फिट इंडिया मिशन को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को भी दोहराया।

    मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय  साहू ने फिट इंडिया मिशन के महत्व पर बल देते हुए कहा कि फिट रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग साइकिल चलाए।इससे हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र को विश्व के मानचित्र पर जानेंगे योग की भूमि के रूप में : नायब सिंह सैनी

Sun Jun 8 , 2025
धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र को विश्व के मानचित्र पर जानेंगे योग की भूमि के रूप में : नायब सिंह सैनी वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र में 21 जून को होने वाले योग महाकुंभ में पहुंचेंगे एक लाख से ज्यादा योग साधक।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के नागरिकों को योग युक्त, नशा मुक्त […]

You May Like

advertisement