उत्तराखंड: त्यौहार की खुशियां मातम में बदली, युवक पर चाकुओं से वार, गला रेत कर निर्मम हत्या

उत्तराखंड: त्यौहार की खुशियां मातम में बदली, युवक पर चाकुओं से वार, गला रेत कर निर्मम हत्या,
सागर मलिक

ईद के दिन मंगलौर में हुई वारदात से हड़कंप मच गया। सरेराह एक युवक पर चाकुओं से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

ईद के दिन मंगलौर कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक की सरेराह चाकुओं से गोदकर और गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या करने वाला युवक मृतक से किसी पुरानी रंजिश के चलते बदला लेना चाहता था।

घटना के तुरंत बाद आरोपी युवक स्वयं थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी,

हत्यारे ने अपने बेटे की मौत का बदला लेने की बात कही है। हत्या करने के बाद आरोपी खुद ही कोतवाली पहुंचा। बताया गया है कि आरोपी के पुत्र की एक वर्ष पूर्व नहर में डूबकर मौत हुई थी। उस मामले में मृतक का नाम भी दर्ज हुआ था। ईद उल अजहा का पर्व पर हुई घटना ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। आरोपी मोहल्ला पठानपुरा निवासी रियासत ने अपने पड़ोस में रहने वाले साहिल की हत्या की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ईद के खुशी के दिन हुई इस नृशंस हत्या से कस्बे में मातम पसर गया है। क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने एहतियातन इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: प्रदेश के सभी नगर निकायों में लागू होगा ई ऑफिस, तेज़ी से होगे निकायों में कार्य

Sun Jun 8 , 2025
उत्तराखंड: प्रदेश के सभी नगर निकायों में लागू होगा ई ऑफिस, तेज़ी से होगे निकायों में कार्य,सागर मलिक प्रदेश के सभी नगर निकायों में ई-ऑफिस लागू होगा। सचिव शहरी विकास ने बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। उत्तराखंड के सभी नगर निकायों में अब काम फटाफट होंगे। जल्द ही […]

You May Like

advertisement