भारतीय किसान यूनियन टिकैट के पदाधिकारीयों ने बिजली घर में दिया धरना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत करने के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारीयों ने बिजली कनेक्शन करने के एवज में रिश्वत मांगने और कई किसानों के बिजली बिल गलत आने और बिजली की अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारीयों ने अपने संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर फतेहगंज पश्चिमी बिजली घर पहुंचे और वहां पहुंचकर उन्होंने अपना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। और अपनी बिजली की समस्याओं का समाधान करने की बात करने लगे। किसान यूनियन के धरना प्रदर्शन के दौरान मौके पर बिजली विभाग के जेई साहब के न होने पर वहां मौजूद अधिकारी को जेई साहब को संबोधित ज्ञापन दिया। फोन पर जेई साहब ने किसान यूनियन के पदाधिकारी से बात कर एक सप्ताह में कार्य करने का आश्वासन दिया। उसके बाद किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी ने धरना समाप्त कर दिया। बिजली घर में धरना प्रदर्शन के दौरान मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान, जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर अरविंद सिंह, सरंक्षक राकेश कुमार, फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष झंडू सिंह गंगवार, ब्लॉक उपाध्यक्ष मानसिंह गंगवार, युवा तहसील अध्यक्ष विशाल पाल, तहसील मीडिया प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सलीम मलिक, विजय शंकर, ओम नारायण, खातिब, संतोष कुमारी एवं अन्य महिलाएं और सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना आंवला क्षेत्रान्तर्गत ठाकुर द्वारा मंदिर से अष्टधातु की 8 मूर्तियों की चोरी की घटना सफल अनावरण करने वाले 2 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व पांच- पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

Thu Jun 12 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा थाना आंवला क्षेत्रान्तर्गत स्थापित ठाकुरद्वारा मंदिर से अष्टधातु की 08 मूर्तियों की चोरी की घटना का सफल अनावरण में सराहनीय योगदान देने वाले 02 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व 5000-5000 रू0 के नकद पुरस्कार से किया गया […]

You May Like

Breaking News

advertisement