समरसेबल बोरिंग नगर निगम ने रुकवाया, टीम के जाते ही कार्य जारी

समरसेबल बोरिंग नगर निगम ने रुकवाया, टीम के जाते ही कार्य जारी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज शिवज्ञान गली खलीलपुर रोड़ में हो रहे अवैध तरीके से समरसेबल बोरिंग को नगर निगम के जे.ई. अनुराग कमल द्वारा क्षेत्रवासियों की शिकायत पर मौके पर जाकर रुकवाया गया। जिसकी रिपोर्ट क्षेत्रीय जे.ई. द्वारा नगर आयुक्त को देने की बात कही गई । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीगंज थाना क्षेत्र में शिव ज्ञान गली खलीलपुर रोड़ पर कुछ रशुखदार लोगों का सानिध्य प्राप्त कर नगर निगम की सरकारी सड़क पर समरसेबल का बोरिंग करा कर अपने घर में सप्लाई लेने का प्रयास कर रहा था । लेकिन जब स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई तो उन्होंने नगर आयुक्त द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पड़ताल करना शुरू किया। जिसमें पता चला कि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के समरसेबल बोरिंग अपने निजी स्थान व संस्थान एवं घरों में नहीं करा सकता। जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों की शिकायतों का दौर शुरू हो गया। जिसके बाद नगर निगम के तमाम अधिकारियों और नगर आशयुक्त एवं माननीय मुख्यमंत्री जी ,जिलाधिकारी महोदय आदि तक यह खबर पहुंची, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके नगर निगम की टीम घटना स्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। जो कि सड़क पर समरसेबल बोरिंग कार्य हो रहा था। शिकायतकर्ताओं कि बात सही निकली, इसके बाद नगर निगम के अतिक्रमण प्रर्वतन दल टीम के प्रभारी सी.बी.जोशी व उनकी टीम तथा क्षेत्रीय नगर निगम जे.ई. अनुराग कमल ने समरसेबल बोरिंग को तत्काल रुकवा दिया। तथा टीम के जाने बाद सायं समय लगभग 4 से 5 बजे तक दोबारा से समरसेबल बोरिंग का काम चालू करबा दिया गया । तथा नगर निगम क्षेत्रीय टीम जे.ई. द्वारा बताया गया कि नियमानुसार दोषी व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक विधिक कानूनी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ समाजसेवी ए. पी.गुप्ता को मिला अनिल चौधरी स्मृति सम्मान

Sun Jun 15 , 2025
वरिष्ठ समाजसेवी ए. पी.गुप्ता को मिला अनिल चौधरी स्मृति सम्मान दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : साहित्यकार कवि और प्रखर वक्ता अनिल चौधरी की स्मृति में द्वितीय सम्मान और संस्मरण समारोह का आयोजन मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शनिवार को रामपुर गार्डन के एक सभागार में हुआ। जिसमें वरिष्ठ […]

You May Like

advertisement