फिरोजपुर छावनी से हरिद्वार जाने वाली रेलगाड़ी को स्वामी चंद्रशेखरानंद जी, स्वामी विद्यानंद जी, आचार्य प्रेम गिरी और बीजेपी लीडर श्री अनुमित सिंह (हीरा सोढ़ी) ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

फिरोजपुर छावनी से हरिद्वार जाने वाली रेलगाड़ी को स्वामी चंद्रशेखरानंद जी, स्वामी विद्यानंद जी, आचार्य प्रेम गिरी और बीजेपी लीडर श्री अनुमित सिंह (हीरा सोढ़ी) ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सैकड़ो की गिनती में सनातन धर्म को मानने वाले श्रद्धालुयों ने हर हर गंगे, हर हर महादेव के लगाए जैकारे।

रेलवे स्टेशन फिरोजपुर कैंट ऐसे नजर आ रहा था जैसे हर की पौड़ी हरिद्वार के दर्शन हो रहे हो।

(पंजाब)फिरोजपुर 19 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

फिरोजपुर कैंट से हरिद्वार के लिए फिरोजपुर वासियों के लिए आस्था की ट्रेन रात्रि 10:40 को हरिद्वार के लिए रवाना हुई। स्वामी चंद्रशेखरानंद दिव्या ज्योति जागृती संस्थान, स्वामी विद्यानंद डेरा बाबा धनीराम, आचार्य प्रेम गिरी वाल्मिक धर्म प्रचारक रेलवे आश्रम ओर अनुमित सिंह (हीरा सोढ़ी) बीजेपी लीडर ने हरी झंडी दिखाकर सैकड़ो की संख्या में सनातन धर्म को मानने वाले श्रद्धालुओं की उपस्थिति में करवाना किया गया। जिक्र योग है कि फिरोजपुर के धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने डीआरएम रेलवे फिरोजपुर और राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब को विज्ञापन दिया था जिस पर राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के प्रयासों द्वारा रेलवे मंत्रालय की ओर से यह ट्रेन चलाने की मंजूरी मिली है। यह ट्रेन नंबर 14626/14625 फिरोजपुर-हरिद्वार-फिरोजपुर के लिए प्रत्येक बुधवार 10.40 पर जाया करेगी और प्रत्येक वीरवार को रात्रि 12:35 पर वापस फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन फरीदकोट, बठिंडा, पटियाला, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, रुड़की से होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी।

अमृतवेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों ने सचिन नारंग, पंडित अश्विनी शर्मा राजेश वासुदेव और अरुण नंदा के नेतृत्व में सत्संग किया ऐसा सत्संग की स्टेशन पर उपस्थित श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। पंडित करण त्रिपाठी और वरिंदर चावला के नृत्यव में प्राचीन श्री शिवालय मंदिर की ओर से हर हर गंगे, हर हर महादेव के जयकारों साथ नृत्य किया भजन गए। जिसको रेलवे स्टेशन पर खूब सराहा गया। सनातन धर्म (महावीर दल) मंदिर की ओर से पृथ्वी पुगल, राजीव धवन और सीनियर सिटीजन फॉर्म फिरोजपुर की ओर से देश तुली, अरोड़ वंश सभा फिरोजपुर की ओर से दविंदर बजाज और राजेश सचदेवा की अध्यक्षता में लड्डुओं का प्रसाद वितरण किया गया। श्री राधा कृष्ण मंदिर हनुमान धाम की ओर से पंडित सूरज प्रकाश शर्मा और विनोद नरूला के नृत्यव में चाय बिस्कुट और बर्फी का लंगर लगाया गया।
फिरोजपुर फाउंडेशन की ओर से रेलवे स्टेशन पर प्रभु श्री राम जी के ध्वज रेलगाड़ी में सफर करने वालों को वितरण किए गए। ब्राह्मण सभा नमक मंडी की ओर से पंडित नरेश शर्मा प्रधान के नृत्यव में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई और रेल चालकों और संतों को सिरोपे भेंट किए गए। फिरोजपुर छावनी की ओर से श्री हरीश गोयल, नरेश गोयल, कमल कोछड़, तरुण जैन के प्रयासों से लगभग सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से जलजीरा और तरह-तरह का प्रसाद वितरण किया गया। प्रशासन की ओर से भी एम एस मीणा एसएचओ आरपीएफ और नवीन कुमार एसएचओ जीआरपी फिरोजपुर की ओर से सिक्योरिटी के पुख्ता प्रबंध किए गए थे ब्राह्मण सभा की ओर से उनको सम्मानित भी किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक लाख से अधिक योग साधक योग अभ्यास करके विश्व रिकॉर्ड बनाने को तैयार : नेहा सिंह

Thu Jun 19 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कार्यक्रम की सभी तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप। कुरुक्षेत्र, 19 जून : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि योग महाकुंभ जिला प्रशासन, आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग व पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सहयोग से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक लाख से अधिक योग […]

You May Like

advertisement