Uncategorized

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले हरियाणा विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

3-4 जुलाई को होने वाले शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर चर्चा, मार्गदर्शन भी लिया।

नई दिल्ली, 25 जून :
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गुरुग्राम में होने वाले शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर चर्चा हुई तथा हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ने इस विषय में लोक सभा अध्यक्ष से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन आगामी 3 और 4 जुलाई को गुरुग्राम में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी हरियाणा विधानसभा करेगी। कल्याण ने कहा कि इस सम्मेलन में देशभर से शहरी स्थानीय निकायों से जुड़े जनप्रतिनिधि, विशेषज्ञ और नीति निर्माता भाग लेंगे। यह सम्मेलन शहरी विकास, स्थानीय स्वशासन और नागरिक सेवाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा।
गौरतलब है कि हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। इस सिलसिले में वे प्रदेश सरकार और हरियाणा विधान सभा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं।
नई दिल्ली में बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ शहरी स्थानीय निकायों के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर चर्चा करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel