उत्तराखंड: 1905 पर सीएम धामी सख़्त, अब कोई बहाना नहीं चलेगा, 6 महीने से लटकी शिकायतों पर कसा शिंकजा

उत्तराखंड: 1905 पर सीएम धामी सख़्त, अब कोई बहाना नहीं चलेगा, 6 महीने से लटकी शिकायतों पर कसा शिंकजा,
सागर मलिक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन 1905 पर 180 दिन से अधिक समय से लंबित जन शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। सचिवालय में गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने 6 माह से अधिक समय से लंबित मामलों पर नाराजगी व्यक्त की और स्पष्ट किया कि समयबद्धता से शिकायतों का निस्तारण न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जन शिकायतों को बिना समाधान के फोर्स क्लोज न किया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन को प्रदेश की बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में विकसित किया जाए, जिसके लिए और अधिक प्रभावी प्रयास जरूरी हैं।

सीएम धामी ने राज्यभर में एक दिन “तहसील दिवस” और “थाना दिवस” आयोजित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं किसी एक जनपद में औचक निरीक्षण कर इन आयोजनों में प्रतिभाग करेंगे। सभी जिलाधिकारियों को “जनता दर्शन”, “तहसील दिवस” और “बीडीसी बैठकों” का नियमित रूप से आयोजन करने को कहा गया है ताकि जन समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले में दो-दो गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने की दिशा में तेज़ी से कार्य किया जाए। इसके लिए सभी जनपदों में शीघ्र नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस और प्रशासन को मिलकर अतिक्रमण हटाने और वेरिफिकेशन अभियानों को प्रभावी ढंग से चलाने के आदेश भी दिए।

सीएम धामी ने राज्यभर में खराब स्थिति में पड़े बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलने और सभी ट्रांसफार्मरों का सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कम वोल्टेज और लटकते बिजली तारों की शिकायतें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने नगर प्राधिकरणों से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों के घर के नक्शे पास करने की प्रक्रिया में कोई लंबित मामला न रहे। इस प्रक्रिया को त्वरित और पारदर्शी बनाया जाए।

सीएम धामी ने परिवहन, कृषि, समाज कल्याण, आबकारी और ऊर्जा विभागों की सीएम हेल्पलाइन पर बेहतर प्रदर्शन के लिए सराहना की। वहीं लोक निर्माण, भू-विज्ञान एवं खनन, राजस्व, गृह और वित्त विभागों को शिकायतों के समाधान में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए।

हेल्पलाइन पर सबसे अधिक शिकायतें पेयजल, स्ट्रीट लाइट, जल जीवन मिशन कनेक्शन, बिजली कटौती और बिल संबंधी समस्याओं को लेकर आ रही हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चुनाव टालना नहीं, संविधान और कानून का कड़ाई से पालन जरूरी

Fri Jun 27 , 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चुनाव टालना नहीं, संविधान और कानून का कड़ाई से पालन जरूरी,सागर मलिक उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के आरक्षण रोस्टर को लेकर दायर याचिकाओं पर गुरूवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement