फिर गरजा बीडीए का बुलडोजर, 7 हजार वर्गमीटर में फैला अवैध निर्माण ध्वस्त

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : इज्जतनगर क्षेत्र के उमरा बड़ा बाईपास पर बिना मंजूरी के बसाई जा रही कॉलोनी पर मंगलवार को बीडीए की टीम ने बुलडोजर चला दिया। कॉलोनी का निर्माण रवि पटेल नामक व्यक्ति द्वारा कराया जा रहा था, जो करीब 7 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में फैल चुकी थी।
यहां बिना किसी स्वीकृति के सड़कें बनाई जा रही थीं, भूखंडों का नक्शा तैयार कर बेचा जा रहा था और बिजली के पोल भी खड़े कर दिए गए थे। जब इसकी भनक बीडीए को लगी तो तत्काल एक्शन लेते हुए प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची और अवैध कॉलोनी को जमींदोज कर दिया।
बीडीए की प्रवर्तन टीम में अवर अभियंता अजीत कुमार, सीताराम, संदीप कुमार, संयुक्त सचिव दीपक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने साफ किया कि बिना नक्शा पास कराए किसी भी जमीन पर कॉलोनी बसाना या निर्माण करना गैरकानूनी है।
बीडीए ने लोगों को आगाह किया है कि प्लॉट या मकान खरीदने से पहले यह जरूर जांच लें कि संबंधित निर्माण का नक्शा प्राधिकरण से पास है या नहीं। वरना कार्रवाई की जद में आने पर नुकसान की जिम्मेदारी खुद खरीदार और निर्माणकर्ता की होगी। बरेली विकास प्राधिकरण ने साफ संकेत दिया है कि शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भव्यता से मनाया गया कृष्ण जन्म महोत्सव आचार्य श्याम बिहारी चतुर्वेदी

Wed Jul 9 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बांके बिहारी मंदिर में, चल रही श्रीमद् भागवत कथा में, वृंदावन धाम से पधारे आचार्य श्री श्याम बिहारी चतुर्वेदी ने चतुर्थ दिवस की कथा सुनाते हुए बताया, भगवान का जन्म दुष्टों के संहार के लिए धर्म की स्थापना के लिए होता है, जब पापियों […]

You May Like

advertisement