मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर बरेली द्वारा मंगलवार की परेड का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर व शाखाओं का किया भ्रमण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक (नगर) बरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली ग्राउण्ड़ में आयोजित मंगलवार परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की फिटनेस, वर्दी, और टर्नआउट की जांच की तथा ड्रिल का अभ्यास करवाया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर महोदय ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे अपनी वर्दी और टर्नआउट को उच्च स्तर पर बनाए रखें ताकि पुलिस बल की छवि और अनुशासन का मान बढ़े। परेड के पश्चात पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं/इकाईयों शास्त्रागार, क्वार्टर गार्द, जेटीसी मैस, बैरक, बन्दी वाहन, डॉग स्कवॉड, पीआरवी वाहन आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन परिसर जेटीसी मैस में साफ-सफाई, शस्त्रों के रखरखाव, गार्द रजिस्टरों की स्थिति, और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि कार्यकुशलता और बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सकें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांवड़ मेला 2025: सीएम धामी ने कांवड़ मेला तैयारियों की समीक्षा की

Wed Jul 9 , 2025
कांवड़ मेला 2025: सीएम धामी ने कांवड़ मेला तैयारियों की समीक्षा की,सागर मलिक शिव भक्तों की सुरक्षा सर्वोपरि सीएम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ […]

You May Like

Breaking News

advertisement