श्रम दिवस के उपलक्ष में उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन फिरोजपुर द्वारा रेलवे क्लब फिरोजपुर में पुरस्कार वितरण समारोह का किया गया आयोजन

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने उत्कृष्ट सेवा करने वाले विभिन्न विभागों के 52 रेल कर्मचारियों को पुरस्कृत कर किया सम्मानित

(पंजाब) फिरोजपुर 09 जुलाई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

श्रम दिवस के उपलक्ष्य में आज उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन फिरोजपुर द्वारा रेलवे क्लब, फिरोजपुर में पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने उत्कृष्ट सेवा करने वाले विभिन्न विभागों के 52 रेल कर्मचारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इनमें इंजीनियरिंग, परिचालन, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा कर्षण वितरण श्रेणी के गैंगमेन, ट्रैकमेन, गेटमेन, खलासी तथा अन्य रेलवे स्टाफ शामिल थे। इसके अलावा वाणिज्य विभाग के 10 टिकट चेकिंग स्टाफ जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से इस वित्त वर्ष में सर्वाधिक राजस्व अर्जित किया है, उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि रेलवे में संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े रेलकर्मी द्वारा विषम परिस्थितियों और मौषम में भी अपने कर्त्तव्य का पालन सफलतापूर्वक किया जाता है। अतः रेल कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं डॉ. शिवानी, श्रीमती नीलम, श्रीमती गौरी, श्रीमती गरिमा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती साक्षी सिंह सहित अन्य रेल अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“नवीनीकृत बाल निकेतन विद्यालय में मिलेगा विद्यार्थियों को उन्नत शैक्षणिक वातावरण।

Thu Jul 10 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 09 जुलाई 2025 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= उन्नत सुविधाओं सहित नवीनीकृत बाल निकेतन विद्यालय का उद्घाटन उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, फिरोजपुर के सौजन्य से किया गया। इस विद्यालय का कायाकल्प करने में उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, फिरोजपुर की अध्यक्षा श्रीमती ममता साहू का अहम् योगदान […]

You May Like

Breaking News

advertisement