उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 4610 कर्मियों के साथ पंचायत चुनाव की रणभूमि तैयार, मतदान दलों का हुआ गठन

सागर मलिक

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन अंतिम चरण की तैयारियों में जुट गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) वंदना की उपस्थिति में हल्द्वानी कैम्प कार्यालय के सभाकक्ष में पंचायत निर्वाचन कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।

यह रेंडमाइजेशन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से संपन्न हुआ। इसके तहत मतदान के लिए टीमों का चयन कर उन्हें विभिन्न विकासखंडों में आवंटित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि पंचायत निर्वाचन के तहत प्रथम रेंडमाइजेशन में पहले ही मतदान अधिकारियों और पीठासीन अधिकारियों का चयन किया जा चुका है। शुक्रवार को हुए द्वितीय रेंडमाइजेशन में 10% रिजर्व सहित कुल 922 मतदान टीमों का गठन किया गया है, जिनमें कुल 4610 मतदान कार्मिक शामिल हैं। ये सभी मतदान दल आगामी चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाएंगे।

प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी और चार मतदान अधिकारी शामिल होते हैं, जिससे कुल पांच कार्मिक एक टीम का हिस्सा बनते हैं। सभी चयनित कार्मिकों को 18, 19, 21 और 22 जुलाई को मतदान संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पहले उन्हें प्राथमिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है।

जिलाधिकारी वंदना ने यह भी बताया कि आगामी तृतीय रेंडमाइजेशन में मतदान दलों को मतदान बूथ आवंटित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनामिका, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीपी जायसवाल और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी भी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: देव भूमि का पवित्र जल लेकर सूर्य देव की भव्य जलाभिषेक यात्रा शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

Sat Jul 12 , 2025
उत्तराखंड: देव भूमि का पवित्र जल लेकर सूर्य देव की भव्य जलाभिषेक यात्रा शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी,सागर मलिक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास से भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक हेतु कुशीनगर के लिए कलश यात्रा को हरी झंडी […]

You May Like

advertisement