बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली का हुआ डीडी शर्मा के प्रतिष्ठान पर जोरदार स्वागत

बीजेपी में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को मिलता है पद और सम्मान: मोहन लाल बडौली।
सीएम नायब सैनी की नीतियों और मोहन लाल बडोली की मेहनत की बदौलत बीजेपी ने तीसरी बार बनाई हरियाणा में सरकार: डीडी शर्मा।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 12 जुलाई : कुरुक्षेत्र में बीजेपी नेता जय भगवान शर्मा डीडी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली का कार्यकर्ताओं ने जय भगवान शर्मा डीडी की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया। कुरुक्षेत्र कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के प्रधानों, कार्यकर्ताओं, बूथ प्रमुखों के साथ साथ गणमान्य लोगों से मुलाकात की। बडौली ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत देश और प्रदेश में मजबूत हो रही है, उन्होंने कहा कि बीजेपी में कार्यकर्ताओं को पद और मान सम्मान मिलता है जबकि विपक्ष कार्यकर्ताओं का शोषण करता है।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने जय भगवान शर्मा डीडी को मजबूत जनाधार वाला नेता बताया और कहा कि डीडी पिहोवा की जनता के सुख दुख में दिन रात खड़े है। सीएम नायब सैनी और सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है।
मोहन लाल बडौली की मेहनत और सीएम नायब सैनी की नीतियों पर जनता ने लगाई मुहर : डीडी शर्मा।
वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि मोहन लाल बडोली के नेतृत्व में बीजेपी ने इतिहास रचते हुए न केवल तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाई बल्कि विपक्ष को बेबस लाचार कर दिया। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सैनी की नीतियों और बडोली की मेहनत पर जनता ने मुहर लगाई। उन्होंने कहा कि मोहन लाल बडोली एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने खुद चुनाव न लड़कर कार्यकर्ताओं की लड़ाई लड़ी और पार्टी को मजबूत किया। डीडी शर्मा ने कुरुक्षेत्र और पिहोवा के लोगों के साथ मोहन लाल बडोली का जोरदार स्वागत किया।
बीजेपी खेमे में ईश्वर की एंट्री से बदलेंगे कुरुक्षेत्र की सियासत के समीकरण।
वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी को कुरुक्षेत्र में सबसे मजबूत जनाधार वाला नेता माना जाता है, डीडी ने खुद का जनाधार समय समय पर साबित भी किया है यही कारण है कि चाहें सीएम नायब सैनी हों या पार्टी प्रांतीय अध्यक्ष मोहन लाल बडोली या फिर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल डीडी की मेहनत, काम और संघर्ष की तारीफ करते हैं।
कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान डीडी शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उमड़ी सैंकड़ों लोगों की भीड़ देखकर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली गदगद नजर आए।
पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक रहे एससी आयोग के पूर्व उप अध्यक्ष ईश्वर सिंह की बीजेपी के खेमे में एंट्री से कुरुक्षेत्र की सियासत के समीकरण बदलेंगे। जय भगवान शर्मा डीडी बीते तीन दशक से कुरुक्षेत्र की राजनीति का संघर्षशील चहेरा हैं, थानेसर हल्का उनका घर है वहीं पिहोवा से बीजेपी की टिकट पर लगातार दो बार चुनाव लड़ चुके हैं गुहला और भागल उनका पुश्तैनी गांव हैं। ईश्वर सिंह गुहला से विधायक रहे हैं राज्यसभा सांसद रहे हैं, ऐसे में इन सबके के बीच डीडी शर्मा की कुरुक्षेत्र लोकसभा संसदीय क्षेत्र से आगामी चुनाव में उतरने की तैयारी को बल मिलेगा। वैसे डीडी शर्मा कुरुक्षेत्र लोकसभा का पुराना और चर्चित चहेरा हैं,ईश्वर सिंह की एंट्री से डीडी शर्मा को कुरुक्षेत्र लोकसभा में मजबूती मिलेगी।
मोहन लाल बडोली ने दी पार्टी के नए पद्दाधिकारियों,पार्षदों को बधाईयां।
डीडी शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली को श्री शर्मा ने मां सरस्वती का चित्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया वहीं कुरुक्षेत्र जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, नगर पालिका लाडवा चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, इस्माईलाबाद चेयरमैन पूजा बंसल, चिरंजीव गर्ग, हरियाणा ब्राह्मण सभा प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान, ब्राह्मण समाज प्रधान एडवोकेट जय नारायण शर्मा समेत पिहोवा बीजेपी मंडल प्रधानों, मनोनीत पार्षदो, कॉपरेटिव बैंक डायरेक्टरो, ग्रामीण जन प्रतिनिधियों, ब्लॉक समिति, जिला परिषद मेंबरों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों व पिहोवा व कुरुक्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली को सम्मान दिया। इस दौरान डीडी शर्मा ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष व उपस्थित कार्यकर्ताओं, नेताओं का आभार जताया।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली को स्मृति चिह्न भेंट करते डीडी शर्मा, उमड़ी भीड़।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा के 21 पदाधिकारियों का किया गठन

Sat Jul 12 , 2025
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा के 21 पदाधिकारियों का किया गठन फरीदाबाद, प्रमोद कौशिक 12 जुलाई : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा प्रदेश में 21 सदस्यीय पदाधिकारियों का गठन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा ने जिला फरीदाबाद में भेदी नजर समाचार पत्र के कार्यालय में पत्रकार बंधुओं के साथ बैठक […]

You May Like

advertisement