देहरादून: कांग्रेस ने तीन नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

सागर मलिक

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लम्बे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त तीन पार्टी नेताओं को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।

पोखडा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कीरत सिंह रावत द्वारा पार्टी समर्थित उम्मीदवार होने के बावजूद विपक्षी उम्मीदवार के के समर्थन में अपना नामांकन वापस लेकर न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि स्थानीय जनता एवं कांग्रेसजनों की भावनाओं के साथ भी खिलवाड कर धोखा दिया गया है। इसी प्रकार पूर्व ब्लाक अध्यक्ष खिर्सू चतर सिंह रावत द्वारा पार्टी के समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव में प्रतिभाग किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस नेतृत्व ने गम्भीरता से लिया है।

एक अन्य प्रकरण में पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुलेमान अली द्वारा लम्बे समय से पार्टी अनुशासन के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी को भी प्रदेश नेतृत्व ने गम्भीरता से लेते हुए देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी की संस्तुति पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने तीनों नेताओं द्वारा किये जा रहे कृत्य को पार्टी अनुशासन के खिलाफ मानते हुए कीरत सिंह रावत, चतर सिंह रावत एवं सुलेमान अली को उनके दायित्वों से मुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: कर्नल कोठियाल की दरियादिली, सरकार से नहीं लेंगे 24 लाख की सुविधा

Thu Jul 17 , 2025
देहरादून: कर्नल कोठियाल की दरियादिली, सरकार से नहीं लेंगे 24 लाख की सुविधा,सागर मलिक पूर्व सैनिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल कोठियाल का निदेशालय को लिखा पत्र वायरल परिषद पर खर्च बजट को पूर्व सैनिक कल्याण में करने का दिया सुझाव पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व […]

You May Like

Breaking News

advertisement