भारत विकास परिषद ने शहर के विभिन्न विद्यालयों में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम किया आयोजित

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र शाखा द्वारा अपने अति प्रतिष्ठित कार्यक्रम “गुरु वंदन छात्र अभिनंदन ” का आयोजन शहर के विभिन्न विद्यालयों में बहुत ही शानदार ढंग से किया जिनमें राजकीय माध्यमिक विद्यालय घरारसी, सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर 9 , गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, श्रीमद् भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड, गीता निकेतन विद्यालय मोहन नगर एवं सहारा कंप्रिहेंसिव स्कूल अमीन रोड में प्रमुखता से इन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन विद्यालयों में मुख्य वक्ता के रूप में विजयंत बिंदल, डॉ. हरि प्रकाश , दिनेश सिंघल , हरविंदर बंसल, अतुल गोयल, सुशील सूद एवं बलबीर सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य, गुरु की महिमा तथा भारत विकास परिषद द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इन सभी वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को समझाया कि किस प्रकार प्राचीन काल से गुरुओं की महिमा जानकार एवं गुरुओं का वंदन करके छात्रों ने अपने-अपने क्षेत्र में सफलता अर्जित की । भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र शाखा अध्यक्ष विजयंत बिंदल ने इस संपूर्ण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करने के लिए भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी एवं उनका आभार प्रकट किया । शाखा अध्यक्ष द्वारा विभिन्न विद्यालयों का भी इस कार्यक्रम में योगदान करने के लिए धन्यवाद किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब तक समाधान शिविर में 6052 शिकायतें में से 4494 का हुआ समाधान: कपिल शर्मा

Fri Jul 18 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 18 जुलाई: एसडीएम पिहोवा कपिल शर्मा ने कहा कि अब तक समाधान शिविर में 6052 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से 4494 शिकायतों का समाधान हुआ, 69 शिकायतें पेंडिंग हैं और 90 शिकायतों को रि-ओपन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी समाधान शिविर में […]

You May Like

advertisement