थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस द्वारा एक ड्रोन रूपी खिलौना किया गया बरामद

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : गत दिवस रविवार की रात्रि में डायल 112 पर एक स्थानीय नागरिक द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मरौली थाना फतेहगंज पश्चिमी, जनपद बरेली स्थित एक मकान की छत पर एक संदिग्ध ड्रोन पड़ा हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस एवं डायल-112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। निरीक्षण में पाया गया कि यह एक कैमरा विहीन (No Surveillance Capability) ड्रोन रूपी खिलौना है, जो बच्चों के खेलने हेतु बनाया गया है। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि यह ड्रोन किसी बच्चे/शरारती तत्व द्वारा उड़ाया गया होगा, जो नियंत्रण खोकर उक्त स्थान पर गिर गया। ड्रोन संबंधी प्रसारित की जा रही अफवाहों पर ध्यान ना दें। किसी भी संदिग्ध की डायल 112/नजदीकी थाने पर सूचना दें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीज क्वीन बनी कंचन रस्तोगी नृत्य, संगीत, गीतों से समां बंधा

Wed Jul 30 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सामाजिक संस्था शब्दांगन के तत्वावधान में शब्दांगन सभागार, बिहारीपुर खत्रियान पर तीज पर्व का आयोजन नृत्य, संगीत और गीतों की प्रस्तुति से आनंदमयी वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ।आज के आयोजन में परिधान, क्विज और आकर्षक प्रस्तुति की प्रतियोगिता […]

You May Like

advertisement