आयुष विश्वविद्यालय में मनाया विश्व स्तनपान सप्ताह

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 2 अगस्त : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त तक) मनाया जा रहा है। आयुष विश्वविद्यालय का कौमारभृत्य और प्रसूति विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को कौमारभृत्य विभाग में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत इस वर्ष की थीम “स्तनपान को प्राथमिकता दें: स्थायी सहयोग तंत्र का निर्माण करें” पर मरीजों को स्तनपान के महत्व को लेकर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर कौमारभृत्य विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमित कटारिया ने कहा कि “स्तनपान केवल शिशु के पोषण का माध्यम नहीं, बल्कि भावनात्मक, सामाजिक और संपूर्ण विकास की नींव है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि माताओं को स्तनपान के लिए परिवार और समाज का निरंतर सहयोग मिलना चाहिए, तभी यह अभियान सफल हो सकेगा। कार्यक्रम में पीजी स्कॉलर डॉ. अमन समोता, डॉ. नीरजा, डॉ. श्रुति, डॉ. प्राची, डॉ. पंकज, डॉ. किरण और विशाल ने भी भाग लिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और नवजात माताओं से संवाद कर स्तनपान की तकनीकी जानकारी, समयावधि, रोग प्रतिरोधक क्षमता में इसके योगदान और शिशु के शारीरिक व मानसिक विकास में इसकी भूमिका को समझाया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़:कमिश्नर व डीआईजी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया औचक निरीक्षण, 12 अधिकारी गैरहाज़िर, वेतन रोकने के निर्देश

Sun Aug 3 , 2025
आज़मगढ़, मण्डलायुक्त विवेक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 12 अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर मण्डलायुक्त ने सख्त नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने और ‘नो वर्क, नो […]

You May Like

Breaking News

advertisement