प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड देहरादून
प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अधिकारियों के तबादले,
सागर मलिक

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की आचार संहिता समाप्त होते ही उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

तबादले के तहत दीपक रामचन्द्र सेट (IAS-2022) को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी से हटाकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की बनाया गया है। वहीं राहुल आनन्द (IAS-2022) को रानीखेत से स्थानांतरित कर देहरादून भेजा गया है।

बाध्य प्रतीक्षा में चल रहीं दो अधिकारी सुश्री गौरी प्रभात (IAS-2022) और सुश्री दीक्षिता जोशी (IAS-2022) को भी नई तैनाती दी गई है। गौरी प्रभात को रानीखेत और दीक्षिता जोशी को पौड़ी का संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

शासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए पदभार ग्रहण करें और इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें।

यह फेरबदल राज्य में प्रशासनिक गतिविधियों को गति देने और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

तत्काल प्रभाव से निम्न तालिका में उल्लिखित भारतीय प्रशासनिक सेवा के निम्न अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख कॉलम-3 में अंकित उनकी वर्तमान तैनाती के पदभार/विभाग में से कॉलम 4 में उल्लिखित पदभार से अवमुक्त करते हुए, कॉलम 5 में उल्लिखित पदभार/विभाग में तैनात किया जाता है-

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साइबर ठगी का महाकांड: फेसबुक ग्रुप ने बनाया अरबों का खेल

Sun Aug 3 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनसाइबर ठगी का महाकांड: फेसबुक ग्रुप ने बनाया अरबों का खेल,सागर मलिक उत्तराखंड एसटीएफ ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसटीएफ ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड हर विलास नन्दी, निवासी जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ को भिलाई से गिरफ्तार किया है। यह […]

You May Like

Breaking News

advertisement