पर्वतीय समाज की रामलीला का पूर्वाभ्यास आरम्भ हुआ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पर्वतीय समाज के 59वें रामलीला महोत्सव की तैयारी जोर शोर से चल रही हैं।इसी क्रम में स्थानीय कूर्मांचल नगर में भोले नाथ मंदिर परिसर में उमेश बिनवाल और आनंद सिंह मेहता के दिशा निर्देशन में रामलीला के पूर्वाभ्यास का आरम्भ हुआ। जिसमें पुराने और नवोदित कलाकारों ने प्रभु श्री राम का नाम लेकर अभ्यास किया।निर्देशकों ने कहा कि पुरातन संस्कृति से नई पीढ़ी का साक्षात्कार रामलीला के माध्यम से ही होता है।अध्यक्ष देवेन्द्र देवलिया ने कहा कि समाज के सभी लोगों से मेल मुलाकात भी इस माध्यम से होती है। महासचिव डॉ. नरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि अपने पुरखों द्वारा आरम्भ करी गई परंपरा का निर्वाहन करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।इस अवसर पर उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट,कोषाध्यक्ष इन्द्र सिंह बिष्ट,सलाहकार कुँवर सिंह बिष्ट,वरिष्ठ सचिव चन्द्र प्रकाश जोशी,उपकोषाध्यक्ष जगदीश बिष्ट, संरक्षक गिरीश चंद्र पांडे,जीत सिंह बोहरा,संयुक्त सचिव विनोद तिवारी,पूरन जोशी,गोपाल सिंह राणा,अतुल डालाकोटि,दीवानी चंद,बालम सिंह मेहरा,श्याम सिंह मेहरा,दिनेश जोशी, सुभाष जोशी आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टीम के साथ किया बाबा गोपाल सिद्ध का जलाभिषेक

Tue Aug 5 , 2025
पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय अध्यक्ष बरेली : राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने अपनी टीम के साथ बरेली स्थित बाबा गोपाल सिद्ध भोलेनाथ का जलाभिषेक किया इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने बताया कि सिद्ध बाबा यहां स्वयं प्रकट हुए जो […]

You May Like

advertisement