वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों की गूगल मीट के माध्यम से बैठक कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली द्वारा कैम्प कार्यालय, बरेली से समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अपर पुलिस अधीक्षकगण की शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गूगल मीट के माध्यम से आगामी पर्व रक्षाबन्धन, 15 अगस्त 2025 – स्वतंत्रता दिवस समारोह, जन्माष्टमी, चैहल्लुम , उर्स का आयोजन, गंगा महारानी शोभायात्रा आदि के संबंध में समीक्षा बैठक कर निम्न दिशा निर्देश दिये गये। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, तथा शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों की पहचान कर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, पीस कमेटी की बैठकें, ड्रोन निगरानी और CCTV कैमरों की जांच के निर्देश भी दिए गए।
गंगा महारानी शोभायात्रा, उर्स और चैहल्लुम जैसे आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा प्लान को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अफवाह या असामाजिक गतिविधि को सख्ती से रोका जाएगा और समस्त अधिकारी दृढ़ता, सजगता एवं सक्रियता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनता को बड़ी राहत पुलिस ने 296 गुमशुदा मोबाइल किए बरामद, कुल कीमत ₹1 करोड़ से अधिक

Fri Aug 8 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पुलिस द्वारा सतत प्रयास करते हुए आम जनता के 266 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹1 करोड़ बताई जा रही है। यह मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को अकमल खान एसपी ट्राफिक यातायात बरेली द्वारा विधिवत रूप से […]

You May Like

Breaking News

advertisement