भाजपा नेता का घर गिराने वाले पर चला बुलडोजर

भाजपा नेता का घर गिराने वाले पर चला बुलडोजर

बिलरियागंज थाने के भावापुर गांव में बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उस युवक का घर जेसीबी से ढहा दिया, जिस पर भाजपा नेता का मकान गिराने का आरोप है। मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
दो दिन पहले भाजपा कार्यकर्ता और शक्ति केंद्र संयोजक ओंकार गौड़ का मकान ट्रैक्टर से तोड़ा गया था। आरोप गांव के ही जियाउद्दीन पर लगा था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और अब आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दिया गया।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। छह थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर तैनात रही। पूरी कार्रवाई की निगरानी ड्रोन कैमरे से की गई।गांव में पीड़ित और आरोपी के मकान आमने-सामने बने हुए हैं। ओंकार गौड़ ने तहरीर में आरोप लगाया था कि जन्माष्टमी के दिन जियाउद्दीन और उसके साथियों ने उनके घर को कब्जे की नीयत से तोड़ डाला। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट भी की गई।घटना के बाद भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया और रिपोर्ट दर्ज की। इसी क्रम में बुधवार को प्रशासन ने आरोपी जियाउद्दीन का घर तोड़ दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम हुआ संपन्न

Wed Aug 20 , 2025
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम हुआ संपन्न तरवा आजमगढ़ जिले के तरवा न्यूज़ कार्यालय पर सम्मान एवं स्वागत कार्यक्रम रखा गया जिसके मुख्य अतिथि बेंच आफ मजिस्ट्रेट आजमगढ़ अखिलेश कुमार सिंह एवं आइडियल जनरलिस्ट संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय कुमार पांडे एवं अतिथि के रूप मे आलोक […]

You May Like

Breaking News

advertisement