राज्य पाल कल धराली और हर्षिल आपदा प्रभावितो से करेंगे मुलाकात

उत्तराखंड देहरादून
राज्य पाल कल धराली और हर्षिल आपदा प्रभावितो से करेंगे मुलाकात,
सागर मलिक

उत्तरकाशी। राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह कल 25 अगस्त को एक दिवसीय जनपद दौरे पर आ रहे है। राज्यपाल 25 अगस्त प्रातः जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 9 बजे हर्षिल पहुंचेगे। उसके बाद आपदा प्रभावित धराली और हर्षिल का निरीक्षण कर प्रातः10 बजे गंगा मैया मंदिर मुखबा में धराली और हर्षिल आपदा प्रभावित लोगों के साथ मुलाकात करेंगे।

राज्यपाल, जिलाधिकारी और एसपी के साथ बैठक कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं पुनःनिर्माण कार्यो की भी विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे। उसके बाद राज्यपाल कार द्वारा हर्षिल के लिए प्रस्थान करेंगे। हर्षिल में प्रातः10.55 बजे कमांडिंग ऑफिसर हर्षिल आपदा के बारे में राज्यपाल को ब्रीफिंग करेंगे। राज्यपाल पूर्वाह्न 11.30 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादूनलोगों को डरा धमका कर जमीन कब्जाने वाला गैग गिरफ्तार

Mon Aug 25 , 2025
सागर मलिक लोगों को डरा-धमकाकर जमीन कब्जाने वाला गैंग गिरफ्तार, दंपति समेत पांच सलाखों के पीछे देहरादून:राजधानी दून पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर उनकी जमीनों पर कब्जा करता था। पुलिस ने इस गैंग के पांच सदस्यों […]

You May Like

Breaking News

advertisement