Uncategorized

डीआईजी रेलवे सुधा सिंह और एसपी रेलवे रोहित मिश्रा ने शनिवार को रायबरेली रेलवे परिसर का किया निरीक्षण

रायबरेली
रिपोर्ट विपिन राजपूत

डीआईजी रेलवे सुधा सिंह और एसपी रेलवे रोहित मिश्रा ने शनिवार को रायबरेली रेलवे परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस

कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अधिकारियों ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में हो रही दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को कड़े निर्देश भी दिए गए। इसके बाद डीआईजी और एसपी ने थाना परिसर का भी जायजा लिया। यहां अव्यवस्था और खराब स्थिति देखकर डीआईजी सुधा सिंह ने नाराजगी जताई और तुरंत सुधार करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी अमित सिंह सहित रेलवे पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel