अधिकारियों की मिलीभगत से बाजार में बिक रहा मिलावटी सामान

अधिकारियों की मिलीभगत से बाजार में बिक रहा मिलावटी सामान।

बिलरियागंज। स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र में मिलावटी सामान का धंधा लगातार फल-फूल रहा है। सूत्रों के अनुसार, कुछ खास लोगों की मिलीभगत से अधिकारियों तक मोटी रकम पहुँचाई जाती है, जिसके चलते मिलावटखोरी पर रोक लगाने की कार्यवाही सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी किसी अधिकारी के आने की सूचना मिलती है, तो बाजार की अधिकांश दुकानें अचानक बंद हो जाती हैं। यह भी सवाल खड़ा करता है कि विभाग के अंदर ही कौन ऐसे लोग हैं जो निरीक्षण से पहले ही दुकानदारों को जानकारी पहुँचा देते हैं। नतीजतन, अधिकारी बाजार पहुँचने से पहले ही दुकानें बंद हो जाती हैं और खानापूर्ति करके वे वापस लौट जाते हैं।
वही सूबे की सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया हैं कि मिलावटी सामान की बिक्री किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बावजूद विभागीय उदासीनता और मिलीभगत से आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।ताजा मामला दो दिन पहले का है, जब सैम्पल इंस्पेक्टर गोविन्द यादव बिलरियागंज पहुँचे, लेकिन बिना किसी जाँच-पड़ताल के ही वापस लौट गए। इससे स्थानीय लोगों में संदेह गहराता जा रहा है कि कहीं पूरा खेल मिलीभगत का तो नहीं।
जनता की मांग है कि प्रदेश के उच्च अधिकारी इस मामले का संज्ञान लें और कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को उनके पैसे के बदले शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके और मिलावटखोरी पर वास्तविक अंकुश लगाया जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से की शिष्टाचार भेंट

Fri Sep 5 , 2025
चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 4 सितम्बर : उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल व हरियाणा के वरिष्ठ नेता प्रो. गणेशी लाल ने बुधवार को विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्रो. गणेशी […]

You May Like

Breaking News

advertisement