आशा संगीनियों ने जिला मंडली सीएमओ कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

आशा संगीनियों ने जिला मंडली सीएमओ कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

आजमगढ़।जिला मंडलीय अस्पताल कार्यालय पर आशा सगीनियो ने सैकड़ो की संख्या में किया धरना प्रदर्शन आशा सगीनियो ने डॉक्टर आत्माराम के निलंबन सहित मानदेय व अन्य मांगों को लेकर आशा संगीनियों ने सीएमओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। बतादे की सोमवार को ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के बैनर तले जिलाध्यक्ष संध्या सिंह के नेतृत्व में मंडलीय जिला अस्पताल पहुंची आशा और संगिनी बहनों ने प्रदर्शन कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आशाओं और संगिनी बहनों ने बताया कि हमारा वित्तीय वर्ष 2023 से 25 का आभा कार्ड बनाने का परिश्रम मानदेय नहीं दिया गया। कई महीनों से राज्य बजट बाकी है। जुलाई अगस्त का पारिश्रमिक रेगुलर एक्टिविटी का मानदेय बकाया है। 2023 से 25 तक कई सीएचसी पीएचसी पर नशबंदी सहित अब तक जितने भी पारिश्रमिक बाकी है उनका अति शीघ्र भुगतान कराया जाए। आशा संगीनियों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए। आशा बहुओं और संगीनियों ने कहा कि जनपद भर में किसी भी अधिकारी कर्मचारी द्वारा हम बहनों पर अभद्र टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं है। ऐसे में बकाया मानदेय को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज प्रभारी चिकित्साधिकारी आत्माराम सिंह द्वारा हमारी बहनों के साथ अभद्रता की गई। इससे हम बहनों में काफी आक्रोश व्याप्त हैं, हमारी मांग है ऐसे प्रभारी चिकित्साधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। इस दौरान सुशीला यादव, शशिकला सिंह, लक्ष्मी, कुसुम, श्वेता यादव, सपना प्रजापति, सीमा यादव, साक्षी सिंह, कोकिला यादव सहित बड़ी संख्या में आशा बहुएं एवं संगीनिया उपस्थित रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नो हेलमेट नो फ्यूल आरटीओ परिवहन टैफ्रिक पुलिस संयुक्त यातायात अभियान

Tue Sep 9 , 2025
आजमगढ। दिनांक 08.09.2025 को हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ विवेक त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात के कुशल निर्देश में शासन के निर्देश के क्रम में जिले में घटित सड़क दुर्घटनाओं में अभीष्ठ कमी लाये जाने को लेकर नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के अन्तर्गत यातायात पुलिस व परिवहन विभाग […]

You May Like

Breaking News

advertisement