पदाधिकारियों के उत्पीड़न को लेकर अनिश्चित कालीन आमरण अनशन

आजमगढ। क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय के समक्ष श्रमिक समाज कल्याण संघ आजमगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गेश नन्दन सिंह द्वारा अनिश्चित कालीन आमरण अनशन प्रारम्भ किया गया। श्री सिंह ने बताया कि अमर उजाला, दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 27.08.2025 को प्रकाशित शीर्षक रोडवेज कार्यशाला में निजी वाहनों को किया जा रहा पेंट प्रकाशित हुई थी जिसकी शिकायत क्षेत्रीय प्रबन्धक से संगठन द्वारा कार्यवाही के सम्बन्ध में की गयी थी जिसके सभी साक्ष्य क्षेत्रीय प्रबन्धक को दिये गया था। साथ ही अन्य अनियमितताओं व भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया था। साथ ही नोटिस दी गयी थी कि प्रकरण को रफा दफा किया गया तो आपके कार्यालय के समक्ष आंदोलन किया जायेगा जिसके बाद भी क्षेत्रीय प्रबन्धक द्वारा संगठन के पदाधिकारियों पर दबाव बनाने की नियत से अन्य संगठनो के साथ मिलकर पदाधिकारियों का उत्पीड़न चालू कर दिया गया। जब संज्ञान में आया कि क्षेत्रीय प्रबन्धक द्वारा मोटी रकम लेकर प्रकरण को दबाया जा रहा है इसके पूर्व भी बेल्थरा रोड डिपो सहित अन्य डिपो में हजारो लीटर डीजल का हेर-फेर हुआ था जिस प्रकरण को भी क्षेत्रीय प्रबन्धक द्वारा दबा दिया गया। क्षेत्रीय प्रबन्धक द्वारा पर्चेजिंग कमेटी का चेयरमैन रहते हुए कई सामान स्टाक में रहते हुए निल दिखाकर खरीदारी करवायी है इनके द्वारा जाली प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वाले एक कर्मचारी से लाखो रूपये की धनउगाही की गयी है एंव अन्य भ्रष्टाचार को भी छिपाया गया है। एक संगठन विशेष के पदाधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। जो बर्दाश्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण भाजपा ओबीसी मोर्चा का पटका पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत

Thu Sep 11 , 2025
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण भाजपा ओबीसी मोर्चा का पटका पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ावर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ओ.बी.सी […]

You May Like

advertisement