अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस समारोह के कार्यक्रम निर्धारण के सम्बन्ध में करी बैठक

कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर जन्मदिवस को भव्य रूप से मनाए जाने के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली :अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस समारोह के कार्यक्रम निर्धारण के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में महापुरुषों की प्रतिमा व आस-पास स्थलों की नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए गए।
नगर मजिस्ट्रेट द्वारा कार्यक्रमों की सूची प्रस्तुत की गयी और उपस्थित प्रबुद्धजनों से कार्यक्रमों को लेकर सुझाव लिए गए। बैठक में निर्देश दिये गए कि महापुरुषों के सम्मान और गरिमा का ध्यान रखते हुए आयोजन किये जाए। कार्यक्रमो का आरम्भ ‘‘रघुपति राघव राजा राम‘‘ गांधी जी के प्रिय भजन के गायन के साथ किया जाएगा। प्रत्येक आयोजन में भली प्रकार बैनर आदि लगाया जाए तथा सम्भव हो तो चरखा भी रखा जाए। गांधी जी के साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर भी प्रकाश डाला जाए।
बैठक में निर्देश दिये गये कि महात्मा गांधी जी के साथ-साथ लाल बहादुर शास्त्री जी का जहां कहीं भी स्टैचू हो उसकी साफ-सफाई करा लें तथा लाइट आदि लगवाने की आवश्यकता हो तो लगवा लें तथा 02 अक्टूबर को ध्वजारोहण ससम्मान व मानकों के अनुरूप किया जाये। तथा महात्मा गांधी जी ने जिस-जिस क्षेत्रों में विशेष कार्य किया था उन क्षेत्रों में विशेष आयोजन किये जायें जैसे- कुष्ठ आश्रम, वृद्धाश्रम में कार्यक्रमों का आयोजन व मलिन बस्तियों आदि की साफ-सफाई की जाये। उपयुक्त स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाए तथा जो वृक्ष पहले से लगे हुये हैं उनकी सर्ववाइल के लिये कार्य किया जाये। इस विशेष दिन अहिंसा का पालन करें।
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रातः 9 बजे सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा व समस्त सरकारी/अर्द्ध सरकारी भवनों, कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण तथा माल्यार्पण एवं गाँधी जी तथा शास्त्री जी के विचारों पर प्रकाश डाला जायेगा। गाँधी जी के प्रिय भजन, ‘‘रघुपति राघव राजा राम‘‘ का सामूहिक गायन किया जायेगा। निर्धारित समय पर समस्त कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। तथा बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक यातायात सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
 

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनपद में तैनात निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक ( सीओ) के पद पर पदोन्नति होने पर रैंक प्रतीक लगाकर बधाई देते हुए की उज्जवल भविष्य की कामना

Thu Sep 11 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली, अनुराग आर्य द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनपद बरेली में तैनात निरीक्षक मनीष कुमार शर्मा एवं निरीक्षक सतीश कुमार राय को पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) के पद पर पदोन्नति होने पर रैंक प्रतीक लगाकर दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल […]

You May Like

Breaking News

advertisement