हमें धैर्य, मर्यादा, भाईचारे व सच्चाई के रास्ते पर चलना सिखाती है रामायण : नायब सिंह सैनी

सरकार भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से करवा रही विकास कार्य।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रीराम हनुमान रामलीला समिति को 11 लाख रुपए देने की करी घोषणा।
भगवान श्रीराम के स्वरूप की महाआरती में लिया हिस्सा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में पहुंचने का दिया निमंत्रण।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों को विजयी दशमी, महात्मा गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती की दी बधाई व शुभकामनाएं।

लाडवा, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 2 अक्तूबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श हमारे जीवन को सही दिशा देते हैं। रामायण हमें यह सिखाती है कि धैर्य, मर्यादा, भाईचारे और सच्चाई के रास्ते पर चलकर ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। आज के इस पावन पर्व पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने जीवन से बुराइयों को दूर करेंगे और समाज में अच्छाई, भाईचारे व प्रेम का संदेश फैलाएंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को ठाकुरी देवी स्कूल लाडवा के सामने श्रीराम हनुमान रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया और गदा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्रीराम की महाआरती की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समिति को 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, एसडीएम पंकज सेतिया, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त, नपा प्रधान साक्षी खुराना साथ रहे।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों को विजयी दशमी, महात्मा गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती की बधाई व शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही राष्टï्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन अत्यंत विशेष है, क्योंकि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दशहरे का संदेश है कि चाहे बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंतत: उसका नाश निश्चित है और सत्य व धर्म की हमेशा जीत होती है। हरियाणा सरकार भी श्रीराम के आदर्शों पर चलकर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ विकास कार्य करवा रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले नौ दिनों से ठाकुरी देवी स्कूल के सामने भव्य रामलीला मंचन किया जा रहा है। आज शहर में भव्य शोभायात्रा निकालने के बाद रामकुंडी में शिवाला रामकुण्डी पर दशहरा पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंनेे कहा कि 3 अक्टूबर को केडीबी मेला ग्राउंड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नए अपराधिक कानूनी के साकारात्मक परिणामों पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्ïघाटन करेंगे। अंग्रेजों के समय से कानून अभी तक देश में चले आ रहे थे। जिन्हें समाप्त करके देश के नए कानून लागू किए हैं। देश में सबसे पहले लागू करने वाला हरियाणा प्रदेश है। उन्होंने नागरिकों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण भी दिया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा, डॉ. अशोक निर्मल, सुशील गर्ग, जोगध्यान, कुश गर्ग, घनश्याम कंबोज, प्रधान राजेश वर्मा, हेमंत सैनी, नरेश गर्ग, अनिल मलिक, राकेश गर्ग, विपिन कम्बोज, अमित सिंहल, इशू कंबोज, रणित कम्बोज, देवराज राजू, सोमनाथ सोमी, राजेश अरोड़ा, पंकज, विपिन शर्मा, राकेश कंबोज, सुमित सिंहल, योगेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीडीसी पत्नी के अपहरण की खबर निकली झूठी पति पर मुकदमा

Fri Oct 3 , 2025
बीडीसी पत्नी के अपहरण की खबर निकली झूठी पति पर मुकदमा।=ब्लाक हरैया में प्रमुख के फ्लोर टेस्ट का मामला।सगड़ी। ब्लॉक प्रमुख हरैया के फ्लोर टेस्ट को लेकर चल रही रस्साकसी के बीच तरह-तरह के आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है।जीयनपुर कोतवाली के मनिकाडीह निवासी बृजेश कुमार ने […]

You May Like

advertisement