रत्नावली महोत्सव में ‘ताऊ बलजीत’ की जलेबी बनी आकर्षण का केंद्र

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 29 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रहे रत्नावली महोत्सव में इस बार जहाँ एक ओर हरियाणवी संस्कृति के रंग-रूप, लोकगीत और नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं दूसरी ओर स्वाद का संगम बना ‘ताऊ बालजीत’ की गोहाना वाली जलेबी का स्टॉल। हरियाणवी में कहा भी जाता है रत्नावली में जलेबी ना हो, तो मेला अधूरा सा लागे!”
ऐसे में ताऊ बलजीत, जो वर्ष 1960 से गोहाना की प्रसिद्ध जलेबी बना रहे हैं, इस बार भी अपने अनोखे स्वाद से लोगों का दिल जीतते नजर आए। उनके हाथों से बनी मोटी, खमीर उठी, कुरकुरी सुनहरी जलेबी ने हर किसी को अपनी ओर खींच लिया। लोग न सिर्फ वहीं बैठकर जलेबी का स्वाद ले रहे थे बल्कि घर ले जाने के लिए पैकिंग करवाते हुए “वाह ताऊ वाह! कहते नजर आए। ताऊ बलजीत सिर्फ एक मिठाई बनाने वाले नहीं, बल्कि हरियाणा की परंपरा और मान-सम्मान के जीवंत प्रतीक हैं। वे हर वर्ष गीता जयंती, सूरजकुंड मेले और रत्नावली महोत्सव जैसे आयोजनों में अपनी खास जलेबी के माध्यम से हरियाणा की पहचान को नई ऊँचाइयाँ दे रहे हैं।
उनके इस निरंतर योगदान के लिए उन्हें कई राज्य स्तरीय मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। रत्नावली के दौरान उनके स्टॉल पर लोगों की भारी भीड़ रही बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी ने ताऊ बालजीत की जलेबी का स्वाद चखकर मुस्कुराते हुए कहा मोटी खमीर, सुनहरी रंगत -ताऊ बालजीत की जलेबी, हरियाणा की शान बनत! रत्नावली महोत्सव में इस बार फिर यह साबित हुआ कि हरियाणा की संस्कृति के संग ताऊ बलजीत की जलेबी का स्वाद अब इस उत्सव का अभिन्न हिस्सा बन चुका है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरिया में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, 25 वर्षों में किया गया व्यापक परिवर्तन

Wed Oct 29 , 2025
डायलिसिस, सीटी स्कैन, सोनोग्राफी व ऑक्सीजन प्लांट जैसी आधुनिक सेवाएं उपलब्ध राज्य का पहला वयोवृद्ध स्वास्थ्य जांच केंद्र कोरिया में संचालित अब तक 2 लाख 67 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बने आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी उपचार विधि से लाखों मरीजों को मिला लाभ कोरिया 29 अक्टूबर 2025/ जिले में […]

You May Like

Breaking News

advertisement