हिट एण्ड रन और राहवीर योजना का विशेष प्रचार-प्रसार करने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ ने किया निर्देशित


मण्डलायुक्त एवं डीआईजी की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की तीसरी बैठक की गयी आयोजित

मण्डल में चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही एवं अवैध कट पूर्णतः बन्द करें- मण्डलायुक्त

सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत हेल्मेट तथा सीटबेल्ट न लगाने वालों का अधिकाधिक चालान किया जाए- मण्डलायुक्त

मण्डलायुक्त ने स्कूली वाहनों की विशेष चेकिंग करने एवं मानक के अनुरूप न पाये जाने पर प्रभावी कार्यवाही करने के दिये निर्देश

डीआईजी ने हिट एण्ड रन और राहवीर योजना का प्रचार-प्रसार करने हेतु दिया निर्देश

आजमगढ़ 29 अक्टूबर– मण्डलायुक्त श्री विवेक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आज मण्डलायुक्त सभागार में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की तीसरी बैठक संपन्न हुई।
बैठक में आयुक्त महोदय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में माह जनवरी से सितम्बर 2025 तक जनपद आजमगढ़ में 17.69 प्रतिशत तथा मऊ 2.34 प्रतिशत वृद्धि पर असंतोष व्यक्त किया गया। साथ ही बलिया जनपद में 18.27 प्रतिशत की कमी दर्ज होने पर ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया गया और मण्डल में चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही करने एवं अवैध कट पूर्णतः बन्द करने के लिये लोक निर्माण विभाग तथा एन०एच०ए०आई० के उपस्थित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये गये।

मण्डलायुक्त ने परिवहन तथा पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा हेतु किये गये चालानों पर संतोष व्यक्त्त करते हुये हेल्मेट तथा सीटबेल्ट के अधिकाधिक चालान हेतु निर्देश दिया। उन्होने स्कूल वाहनों के विशेष चेकिंग के निर्देश दिये और मानक के अनुरूप न पाये जाने पर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिये निर्देशित किया।

पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा हिट एण्ड रन और राहवीर योजना का विशेष प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी मऊ श्री प्रवीण मिश्रा, जिलाधिकारी बलिया श्री मंगला प्रसाद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इला मारन, पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री राहुल विश्वकर्मा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, आजमगढ़, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), आजमगढ़/मऊ और लोक निर्माण विभाग, एन०एच०ए०आई०, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, आटो यूनियन के अध्यक्ष श्री कृपाशंकर पाठक एवं बस यूनियन के श्री खुर्रम नोमानी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार चुनाव के दृष्टिगत जनपद बलिया के एसपी को बार्डर एरिया पर अवैध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता रख्खे- डीआईजी

Thu Oct 30 , 2025
मंडलायुक्त ने किया मंडलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा- डीआईजी दशहरा, दीपावली, भरत मिलाप, भाई दूज, छठ पर्व आदि त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराया गया है- डीआईजी बिहार चुनाव के दृष्टिगत जनपद बलिया के एसपी को बार्डर एरिया पर अवैध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता […]

You May Like

Breaking News

advertisement