आयुष्मान भारत योजना के प्रचार-प्रसार व जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर


मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में शत-प्रतिशत प्रदर्शन के निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के प्रचार-प्रसार व जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला की समीक्षा रिपोर्ट जारी करते हुए जनपद के सभी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आमजन को निःशुल्क, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की राज्य सरकार की एक प्रमुख जनकल्याणकारी पहल है। इसके सफल संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नही की जायेगी ।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जनपद में कुल 77 मेले आयोजित किए गए, जिनमें 94 चिकित्सक एवं 326 पैरामेडिकल कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की। कुल 2790 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 1190 पुरुष, 1161 महिलाएँ एवं 439 बच्चे शामिल रहे।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि मेलों में डायबिटीज, हाइपरटेंशन, गैस्ट्रो, श्वसन, त्वचा, यकृत, एनीमिया, टीबी आदि प्रमुख रोगों के 1250 से अधिक मरीजों की पहचान की गई। इसके अतिरिक्त 182 गर्भवती माताओं (ANC), 110 कुपोषित बच्चों तथा 831 सामान्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों को भी आवश्यक चिकित्सा सेवाएँ प्रदान की गईं।

डॉ. वर्मा ने सभी प्रभारियों को निर्देशित किया कि आगामी मेलों में आयुष्मान भारत योजना के पंजीकरण तथा मेला के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष रणनीति बनाते हुए जनसहभागिता को और अधिक बढ़ाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं से लाभान्वित हो सकें।
उन्होंने कहा कि आरोग्य मेला केवल उपचार का सिर्फ माध्यम ही नहीं बल्कि जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवाओं को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का प्रभावी मंच भी है ।
सीएमओ डाॅ वर्मा ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फरिहाँ एवं संजरपुर में आयोजित आरोग्य मेलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया ।

 

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पावन कार्तिक मास में अमृतवेला सोसाइटी ने लगातार 26वें दिन 30वीं प्रभातफेरी निकाली

Mon Nov 3 , 2025
पावन कार्तिक मास में अमृतवेला सोसाइटी ने लगातार 26वें दिन 30वीं प्रभातफेरी निकाली एकादशी व्रत के नियमों का सभी को पालन करना चाहिए: सचिन नारंग फिरोजपुर 3 नवम्बर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के लगातार 26वें दिन भी प्रभातफेरी निकाली गई। केदार बद्रीनाथ […]

You May Like

advertisement