अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई

रायबरेली, 03 नवंबर 2025
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 टीम द्वारा तहसील सदर क्षेत्र में व्यापक दबिश अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान थाना भदोखर अंतर्गत ग्राम कबुलियन एवं कल्याणपुर रैली में अवैध कच्ची शराब के निर्माण एवं बिक्री की गतिविधियों की रोकथाम हेतु संदिग्ध स्थलों पर सघन जांच की गई। दबिश के दौरान टीम द्वारा कुल 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किए गए।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या विक्रय में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व सैनिकों एवं वीरनारियों को अंग वस्त्र एवं उपहार देकर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय द्वारा किया गया सम्मनित 

Tue Nov 4 , 2025
आजमगढ़  जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय आजमगढ़ में पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह का आयोजन दिनांक 03 नवम्बर, 2025 को हुआ, जिसमें लगभग 600 पूर्व सैनिक एवं वीर नारी एवं उनके आश्रित उपस्थित रहें। समारोह की अध्यक्षता ब्रिगेडियर अतुल कुमार, सेना मेडल (अ०प्रा), निदेशक निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उ०प्र०, […]

You May Like

advertisement