नेशनल हाईवे के धनेटा फाटक के पास बरेली से दिल्ली जा रही निजी अनियंत्रित यात्री बस ने टैम्पो और दो बाइक में मारी जोरदार टक्कर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नेशनल हाइवे के धनेटा फाटक के पास बरेली से दिल्ली जा रही निजी अनियंत्रित यात्री बस ने टेम्पो और दो बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार और टेम्पो सवार यात्री घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के द्वारा खिरका सीएचसी पर भेज दिया।जहां सभी खतरे से बाहर है।पुलिस चेक पोस्ट का बोर्ड भी टूट गया।बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक बरेली से दिल्ली को जाने वाली निजी यात्री बस UP 63AT8326 बुधवार को दिल्ली जा रही थी।करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली हाइवे पर धनेटा फाटक के पास अनियंत्रित होकर बस ने रोड किनारे खड़े सवारी भरे टेम्पो और दो बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में थाना शाही के गांव सुखली निवासी बाइक सवार उदित और थाना शाही के गांव परतापुर निवासी मोरपाल,गांव वीथम नौगमा निवासी बब्लू,थाना शीशगढ़ के गांव टिगड़ी निवासी टेम्पो चालक मो हसन घायल हो गए।पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के द्वारा बरेली अस्पताल भेज दिया।थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया सभी घायल खतरे से बाहर थे।फिर भी परिजन बबलू और मोरपाल को बरेली के निजी अस्पताल ले गए।टक्कर मारने वाली बस को कब्जे में लेकर थाना पर खड़ा कर दिया है। हादसा रोड किनारे होने से हाइवे पर जाम नहीं लगने के कारण यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हुई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी से दबंगई के बल पर खोखा हटाने की शिकायत, नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी पर कार्यवाही की मांग

Thu Nov 6 , 2025
जिलाधिकारी से दबंगई के बल पर खोखा हटाने की शिकायत, नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी पर कार्यवाही की मांग दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में पिछले एक दशक से लगे फुटपाथ पर खोखे को दबंगई के बल पर हटाने के मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत करके […]

You May Like

Breaking News

advertisement