किसान का बेटा बनेगा देश का चीफ जस्टिस : शर्मा

चीफ जस्टिस सूर्यकांत शर्मा का करेंगे अभिनंदन।

करनाल, प्रमोद कौशिक : सुप्रीम कोर्ट के 53 वेंं चीफ जस्टिस के पद पर हरियाणा के बेटे सूर्यकांत शर्मा के नियुक्त होने से न केवल हरियाणा के वकीलों का सम्मान बढ़ा है, बल्कि दूसरों को प्रेरणादायक भी है। प्रदेश के हिसार जिले के एक छोटे से गांव के किसान के घर में पैदा होने वाला व्यक्ति सुप्रीम कोर्ट के सर्वोच्च पद पर असीन होगा। उन्होंने कहा कि यह धारणा थी कि जज के घर पैदा होने वाला ही सुप्रीम कोर्ट का चीफ जस्टिस बनता रहा हैं।
सूर्य कांत शर्मा के चीफ जस्टिस बनने पर खुशी जताते हुए हरियाणा के सीनियर एडवोकेट राज कुमार शर्मा ने बताया कि हरियाणा के वकीलों में खुशी व्याप्त हैं। उन्होंने बताया कि वह सूर्य कांत शर्मा से वह लगभग 35 साल से परिचित रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूर्य कांत शर्मा शुरू से ही प्रतिभाशाली वकील थे। वह मात्र 37 साल की उम्र में ही हरियाणा सरकार के महाधिवक्ता बन गए थे। उसके बाद 38 साल की आयु में हाई कोर्ट के जज बन गए थे। वह हिमाचल प्रदेश के चीफ जस्टिस रहे। उसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट चले गए। उन्होंने हरियाणा के नए वकीलों को भी जस्टिस सूर्यकांत शर्मा से प्रेरणा मिलती हैं। उन्होंने कहा कि देश के होने वाले नए चीफ जस्टिस से देश के वकीलों को आशाएं है। उन्होंने बताया कि सूर्यकांत शर्मा भी जिला से लेकर हाईकोर्ट में वकील के रूप में काम कर चुके हैं। इस लिए वह वकीलों की परेशानियों से भली भांति परिचित हैं। उन्होंनें बताया कि हरियाणा के वकीलों को अपने प्रदेश के लिए अलग हाईकोर्ट की अपेक्षाएं हैं। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट में लगभग साढ़े 6 लाख केस पैडिंग हैं। उन्होंने बताया कि आज नए वकीलों को प्रशिक्षण और आर्थिक सहयोग की जरूरत हैं। उन्होंने बताया कि देश के न्यायालयों में न्यायिक सहयोग की जरूरत हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा के वकील जल्द ही चीफ जस्टिस सूर्यकांत शर्मा का अभिनंदन करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नदियाँ हमारी सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न अंग : निशा शर्मा

Thu Nov 6 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन : केशीघाट- यमुना तट पर इनर व्हील क्लब ऑफ़ वृंदावन, दिव्य शक्ति के तत्वावधान में राष्ट्रीय नदी संरक्षण परियोजना व यमुना संरक्षण परियोजना के अंतर्गत नौका विहार यात्रा निकाली गई। साथ ही जन […]

You May Like

advertisement