Uncategorized

समाज को भारतीय संस्कृति में रखने के लिए गीता उपदेशों का जानना बहुत जरूरी : रेखा शर्मा

राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर गीता रन में भाग ले रहे प्रतिभागियों को किया रवाना, पुरुष वर्ग में सोनीपत के अवकाश और महिला वर्ग में मुस्कान ने प्रथम आकर जीता 31- 31 हजार का इनाम।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 16 नवंबर : राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गीता के उपदेश में मानव जाति को संदेश दे देते हुए कहा था कि मनुष्य को लगातार अपने कर्म करते रहना चाहिए और कर्म करते समय फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। हमारे समाज को भारतीय संस्कृति में रखने के लिए गीता के उपदेशों को जानना बहुत जरूरी है, जो हमारी संस्कृति को बचाकर रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है।
राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा रविवार को ब्रह्म सरोवर के पुरुषोत्तम पुरा बाग में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा आयोजित गीता रन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर मनोज कुमार, मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने हरी झंडी दिखाकर गीता रन में भाग ले रहे प्रतिभागियों को रवाना किया। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों को इनाम राशि के चैक वितरित करके सम्मानित किया। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा को केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह के दौरान आज गीत रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भगवान श्री कृष्ण ने मानव जाति के उत्थान के लिए गीता का उपदेश धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र में दिया था। सभी को गीता के उपदेश को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। युवाओं के लिए खेलों में हिस्सा लेना और गीता के उपदेश को जानना दोनों ही जरूरी है। खेल में हिस्सा लेने से हमारे शरीर का स्वास्थ्य बना रहता है और गीता के उपदेश जानने से हमारी संस्कृति जिंदा रहेगी। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग हमारा भविष्य है। हमें युवाओं के लिए आए दिन बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। हमारा भविष्य बेहतर होगा तो हमारे सभी प्रकार की समस्या दूर होंगे और देश को विकसित भारत बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने 15 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया था और इस महोत्सव आगामी 5 दिसंबर 2025 तक आयोजन होगा। आज हजारों युवाओं ने गीता रन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में युवा वर्ग के लिए 10 किलोमीटर, महिला वर्ग, सीनियर सिटीजन पुरुष वर्ग और सीनियर सिटीजन महिला वर्ग के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ करवाई गई। विजेता खिलाडिय़ों को इनाम भी वितरित किए गए। गीता जयंती इस बार बहुत ही खास होने जा रही है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आयोजन में शिरकत करेंगे। उन्होंने नागरिकों से 25 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के अपील की।
अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर मनोज कुमार ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए किसी न किसी खेल में हिस्सा लेना चाहिए और जिस क्षेत्र में जो खेल युवाओं के लिए उपलब्ध हो उनकी प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन होना चाहिए। इन प्रतियोगियों के कारण ही खिलाडिय़ों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को खेल की भावना से खेलना चाहिए।
अंतरर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम के दौरान आयोजित गीता रन का आयोजन 4 ग्रुपों में करवाया गया। पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में अवकाश सोनीपत को प्रथम आने पर 31 हजार रुपए, दानिश मेरठ को दूसरा नंबर आने पर 21 हजार रुपए, विनय सोनीपत को तीसरा नंबर आने पर 11 हजार रुपए ईनाम के दिए गए। इसके साथ ही संदीप पाल, रोहित, सुमित, विपिन, रेवांश, रवि और बंटी को चौथे नंबर से 10वां स्थान हासिल करने पर प्रत्येक को 2100 रुपए का पुरस्कार दिया गया। इसी तरह महिला वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ में मुस्कान सोनीपत को पहले नंबर पर आने पर 31 हजार, अंजनी देवी कुरुक्षेत्र को दूसरे नंबर पर आने पर 21 हजार और सोनिका भिवानी को तीसरे स्थान पर आने पर 11 हजार रुपए का इनाम दिया गया। इसके साथ ही अनीता, ज्योति, रिम्पी देवी, स्नेश, अनु देवी, रचना, और मोनिका को चौथे नंबर से 10वें नंबर पर आने पर प्रत्येक को 2100 रुपए दिए गए।
सीनियर सिटीजन पुरुष वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ में प्रथम आने वाले ईश्वर सिंह कुरुक्षेत्र को 5100 रुपए, दूसरे नंबर वाले चंद्र पाल कुरुक्षेत्र को 4100 रुपए, तीसरे नंबर वाले घनश्याम शर्मा अलवर को 3100 रुपए, चौथे नंबर वाले त्रिलोक नाथ को 2100 रुपए और पांचवें नंबर पर आने वाले वीरभान को 1100 रुपए का इनाम दिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, केडीबी सीईओ पंकज सेतिया, उपमंडल अधिकारी शाश्वत सांगवान, सैनी सभा के प्रधान गुरनाम सिंह सैनी, सौरभ चौधरी, जिला खेल अधिकारी मनोज, केडीबी सदस्य विजय नरुला, अलकेश मोदगिल, रोशन बेदी, कैप्टन परमजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और खिलाड़ी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel