गैंगस्टर एक्ट के तहत 56 कड़ी भूमि कुर्क, पुलिस-प्रशासन ने कराई मुनादी

गैंगस्टर एक्ट के तहत 56 कड़ी भूमि कुर्क, पुलिस-प्रशासन ने कराई मुनादी
बिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय थाना बिलरियागंज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 97/25 धारा (2)ख(17) व 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से जुड़े मामले में पुलिस और प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है।अभियुक्त अबू तालीब पुत्र हसन रज़ा उर्फ झिनकू निवासी नसीरपुर, जो गिरोहबंद अपराधों में लिप्त होकर अवैध धन अर्जित करता था, ने उसी धन से अपनी माता उम्मतुन्नीशा के नाम गाटा संख्या 135 की कुल 0.924 हेक्टेयर भूमि में से 0.0226 हेक्टेयर (56 कड़ी) भूमि क्रय की थी।
जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा दिनांक 10 सितंबर 2025 को जारी आदेश के अनुपालन में उक्त संपत्ति को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मुनादी कराते हुए जप्त कर लिया गया।
कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार रणजीत सिंह, लेखपाल उपेंद्र यादव, थाना प्रभारी बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे मय टीम, तथा थाना प्रभारी जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह मय टीम मौजूद रहे।मौके पर सभासद तालीब सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने डुग्गी पिटवाकर व बोर्ड लगाकर ग्रामीणों को संपत्ति कुर्की की जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई।
प्रशासन का कहना है कि अवैध तरीकों से अर्जित संपत्तियों पर ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश अध्यक्ष के. के. साहू हुए सम्मानित

Wed Nov 19 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत प्रदेश अध्यक्ष के. के. साहू हुए सम्मानित……गत दिनों साहू चौपाल रायबरेली द्वारा शहर के एक होटल में जिलाध्यक्ष के. के. साहू के नेतृत्त्व में प्रतिभा सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था, के. के. साहू की सक्रिय नेतृत्त्वक्षमता को देखते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement