मिर्जा शादाब बेग को तलाश रही है देश की एटीएस पुलिस

इंडियन मुजाहिदीन का मिर्जा शादाब बेग भी था अल फलाह यूनिवर्सिटी का बीटेक का छात्र, बटला हाउस कांड बाद 18 साल से फरार, अंतिम लोकेशन 2019 में अफगानिस्तान में मिली थी

आजमगढ़।दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी हमले के बाद अल फलाह यूनिवर्सिटी चर्चा में है। आरोप है कि यहीं आतंकी हमलों की पूरी साजिश रची गई। दिल्ली और अहमदाबाद के 2008 में हुए सीरियल ब्लास्ट में शामिल इंडियन मुजाहिद्दीन आतंकी मिर्जा शादाब बेग पुत्र मिर्जा एहतेशाम बेग भी फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से ही B.Tech कर रहा था। अब फिर इसी यूनिवर्सिटी का नाम आतंकी नेटवर्क से जुड़ने पर सुर्खियों में है। शादाब आजमगढ़ के राजा किला क्षेत्र का रहने वाला था। इलेक्ट्रोनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन में बीटेक का छात्र था। एटीएस को अभी भी उसकी तलाश है। 2019 में अफगानिस्तान में उसकी अंतिम लोकेशन मिली थी।

दिल्ली में लाल किले के पास आतंकी हमले के बाद से ही फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी विवादों में है। बताया जा रहा है कि पूरी साजिश इसी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बनी. यहीं से डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया था. जांच एजेंसियों ने जब इस यूनिवर्सिटी की कुंडली खंगाली तो और चौंकाने वाली बात सामने आई. इस यूनिवर्सिटी के साथ जुड़े एक लंबे और चिंताजनक इतिहास खुल गया। 2008 में दिल्ली और अहमदाबाद में सीरियल धमाकों में बम बनाने की साजिशों, आईईडी प्लांटिंग और मॉड्यूल के संचालन में फ्रंटलाइन भूमिका में रहा मिर्जा शादाब बेग उस समय फरीदाबाद की इसी अल फलाह यूनिवर्सिटी में B.Tech का छात्र था। 2007 में गोरखपुर, 2008 में जयपुर, दिल्ली ब्लास्ट में नाम आया था। मीडिया कर्मियों ने जब परिवार से बातचीत करने की कोशिश की तो कैमरे के सामने परिवार के लोगों ने आने से मना कर दिया परिवार के लोगों ने बताया कि शादाब से हमारा कोई रिश्ता नहीं है परिवार के लोगों ने कहा शादाब ने कैसे यह कदम उठाया यह तो उसी को पता होगा लेकिन अगर आतंकवादी देशद्रोही गतिविधि में शादाब शामिल है तो पूरा परिवार से उसका कोई संबंध नहीं है

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सचान जी का आगमन पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुआ

Thu Nov 20 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत आज रायबरेली के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सचान जी का आगमन पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुआ उन्होंने जेल रोड एवं सब्जी मंडी जहानाबाद के चार्जर पुल के विषय में अधिकारियों को ठीक करने का निर्देशिक किया इस मौके पर जिला संरक्षण एल सी कनवजिया जी, किसान मंच […]

You May Like

Breaking News

advertisement