जिले के 6 जरूरतमंदों के लिए 95 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

महासमुंद 01 दिसम्बर 2025/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 6 जरूरतमंदों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें चिकित्सकीय उपचार हेतु 4 लोगों के लिए 65 हजार रुपए एवं शिक्षा हेतु 2 लोगों के लिए 30 हजार रुपए के मान से कुल 95 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
इनमें महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत चिकित्सा के लिए ग्राम रसोड़ा की श्रीमती काजल सोना, ग्राम बोंदानवापाली की काजल राणा, ग्राम लहंगर की श्रीमती मीना बाई देवदास एवं पिथौरा के ग्राम कोल्दा निवासी श्री भुवन लाल के लिए तथा शिक्षा हेतु महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम गाड़ाघाट बोहंदी के श्री केशव नायक एवं ग्राम लाफ़िन खुर्द की रोशनी साहू के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।  
स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को मतदाता परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं के दो फोटो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज संबंधित तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे। इसके बाद स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोटरी क्लब फ़िरोज़पुर रॉयल ने 100 से ज़्यादा छात्रों की आँखों की जाँच की और ज़रूरतमंदों को मुफ़्त में चश्मे दिए

Mon Dec 1 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 01 दिसंबर 2025 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

Breaking News

advertisement