डिजिटल सुरक्षा व स्वतंत्रता विषय पर महिला हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय अभियान का आगाज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : साकार संस्था द्वारा डिजिटल सुरक्षा व स्वतंत्रता विषय पर महिला हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय अभियान का आगाज किया जा रहा है।
अभियान का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं, किशोरियों को साइबर हिंसा के प्रति जागरूक करना हैं, ताकि वह सावधानीपूर्वक सोशल मीडिया का प्रयोग जानकारी वर्धन के लिए कर सकें। किशोरियों एवं महिलाओं को ऑनलाइन फ्रॉड के विषय में जागरूक करना, मजबूत पासवर्ड बनाना, आई. डी. को सुरक्षित रखना आदि के विषय में जानकारी दी जा रही है।
अभियान का रोचकता से संचालन हेतु फिल्म, गीत, नारा लेखन, हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से जागरूकता का काम किया जा रहा है। यह अभियान जनपद के 4 ब्लॉक के 65 गांव व शहर की बस्ती बिहारीपुर में संचालित किया जा रहा है।
समापन 10 दिसंबर मानवाधिकार दिवस पर किया जाएगा।
जिसमें सक्रिय महिलाएं व किशोरियां ज़िले स्तर पर अपनी सीख व नई समझ साझा करेंगी।
विशेष रूप से इस डिजिटल अभियान में पुरुषों की भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि साइबर हिंसा व धोखाधड़ी खिलाफ सामूहिक जागरूकता और एकजुटता को बढ़ावा दिया जा सके।
साकार संस्था के सामूहिक प्रयासों के माध्यम से डिजिटल हिंसा के विभिन्न रूपों को रोका जा सकता है तथा एक सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वतंत्र डिजिटल वातावरण का निर्माण किया जा सकता हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UKSSSC उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में 57 पदों पर भर्ती का नोटिफिशन जारी

Thu Dec 4 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनUKSSSC उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में 57 पदों पर भर्ती का नोटिफिशन जारी,सागर मलिक देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत विभिन्न पदनामों के समूह ‘ग’ के रिक्त 57 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग […]

You May Like

advertisement